scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का आज का राशिफल | AAJ ka rashifal in hindi 24 august 2019 with prediction | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का आज का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Aug 24, 2019 04:07:21 am

Submitted by:

shivmani tyagi

24 अगस्त2019 का सभी राशियाें का राशिफल
जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
सभी राशियाें के चंद्र राशिफल से जानिए भविष्यफल

Rashifal

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

24 अगस्त राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हाें। विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे। भावनाओं में नहीं बहना है। तर्क से निर्णय करने हैं उधार देने से बचना है। कोई भी ऐसा निवेश जहां निश्चित रिटर्न ना हो उचित नहीं है। समय का दुरुपयोग ना करें।
24 अगस्त का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
समय कम है। समय का उपयोग आवश्यक है। बहस करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन लाभ के योग बने हुए हैं। निवेश कर सकते हैं। किसी काे पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। विदेश यात्रा के योग बने हुए हैं। मंदिर में लाल रंग का फल चढ़ाएं।

24 अगस्त का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आप दूसरों का दिल आसानी से जीत लेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिल रहा है। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपके भविष्य की योजनाओं को सफल बनाने में आपकी मदद करेगा। आज किसी को भी अपने मुख से बुरे शब्द नहीं कहने हैं।
24 अगस्त का राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
संभल कर चलने का समय है। विरोधी मुखर होने की कोशिश कर रहे हैं। व्यापारियों और कारोबारियों को भी प्रतिद्वंद्विता झेलनी पड़ सकती है। खर्चों की अधिकता आपकी राशि में दिखाई दे रही है कुछ ऐसे निर्णय हो सकते हैं जो नुकसानदायक साबित होंगे। इसलिए बगैर एक्सपर्ट की सलाह कोई भी बड़ा निर्णय करना उचित नहीं है।

24 अगस्त का राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
उन्नति के योग बने हुए हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। नया कार्य करने की सोच रहे थे तो दिन अच्छा है। अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए। राशि में आपकी आज कर्म प्रधान है। कर्म करने से ही फल प्राप्त होंगे, हालांकि भाग्य का साथ भी आपको मिल रहा है लेकिन भाग्य के सहारे सब कुछ छोड़ देना भी उचित नहीं रहेगा।
24 अगस्त का राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
नौकरीपेशा लोगों के लिए चुनौती भरा समय है। कार्यों की अधिकता रहेगी। नए कार्य आपको साैंपे जा सकते हैं। सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़िए, सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप कम करना जरूरी है लेकिन छोटी-छोटी बातों पर रोक तो अच्छी नहीं। इससे तनाव बढ़ता है। दोपहर बाद संतान की ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।
24 अगस्त का राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
आर्थिक परेशानियों का समाधान होगा। अगर आप महिला हैं तो आप के सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ महंगे तोहफे आज आपको मिल सकते ।हैं प्रिय से बहस करने से बचें मनमुटाव होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। संपत्ति में निवेश करना उचित नहीं है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से भी बचें। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें।
24 अगस्त का राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
भावनाओं में बहना उचित नहीं है। आप जल्दी भावुक हो जाते हैं। थोड़ा सा प्रोफेशनल होने की आवश्यकता है। ना कहना भी आपको सीखना होगा। मित्रों से धन लाभ के योग बने हुए हैं। रोजगार के नए अवसर खुलेंगे आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पेट के विकार होने की आशंकाएं बनी हुई हैं।
24 अगस्त का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
पानी से बचना है। गहरे पानी में जाने से बचे। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। अवसर आपके लिए खुल रहे हैं। नए प्रस्ताव आएंगे सफलता आज आपको मिलने वाली है। आपकी राशि में आज कर्म प्रधान है। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय की बर्बादी ना करें।

24 अगस्त का राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
अध्ययन का समय है। मंथन का समय है। आपके खर्च बढ़ रहे हैं उन पर काबू कीजिए। आज अतिरिक्त खर्च की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। अनावश्यक समय की बर्बादी करना भी उचित नहीं है। समय का सदुपयोग कीजिए। इससे आपके भविष्य के रास्ते बेहतर होंगे और आपका वर्तमान भी मजबूत बनेगा। दोपहर बाद किसी अनजान व्यक्ति से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का ध्यान कीजिए।

24 अगस्त का राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
दिन अच्छा बीतने वाला है। आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं कम होंगी। इन समस्याओं से निजात मिलेगी। आज सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर आपको मिल रहे हैं। यहां कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होने के योग हैं। जो आपके रुके हुए कार्यों में गति लाएंगे और आपके भविष्य के लिए भी मददगार साबित होंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताएं खत्म होंगी और संतान के लिए भी अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।

24 अगस्त का राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी जल्दबाजी में निर्णय करने से बचें। गुस्सा करने से बचें आज दूसरे लोगों से विवाद होने की आशंका है भी आपके साथ बनी हुई हैं। सावधान रहें सचेत रहें। वाणी में मधुरता बनाए रखने से आप विवाद रोक पाएंगे। आज आप को दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार प्राप्त होगा जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। निवेश करने से बचें पैसा उधार देने से भी परहेज करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो