scriptमेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | aaj ka rashifal in hindi 26 july 2020 Daily horoscope | Patrika News
सहारनपुर

मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

hindi rashifal 26 जुलाई रविवार आज चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। Daily Rashifal आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। aaj ka rashifal

सहारनपुरJul 26, 2020 / 07:00 am

shivmani tyagi

26 जुलाई रविवार आज चित्रा नक्षत्र है और सिद्ध योग बन रहा है मध्य रात्रि उपरांत साध्य योग बनेगा। चंद्रमा आज कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश कर रहा है आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। चंद्र राशिफल से आज का भविष्यफल बता रहे हैं पंडित राेहित वशिष्ठ व प्रोफेसर राघवेद्र स्वामी
मेष राशि कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी है। ब्राह्मण को अपने हाथों से पीले रंग का फल दान करें।

वृष राशि अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर के समय कुछ कठिनाइयां जरूर आ सकती हैं लेकिन समय अच्छा है। भाग्य का साथ मिल रहा है। नौकरी पेशा लोगों की राशि में ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं।
मिथुन राशि धार्मिक कार्यक्रमों में मन को लगाइए। आज अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। भाग्य का साथ आपको प्राप्त हो रहा है, खर्च बढ़ेंगे। खर्च करते समय सचेत रहें। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है। परिवार को समय दें।

कर्क राशि मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। आज आपको मनचाहे फल प्राप्त होंगे लेकिन जल्दबाजी करने से बचना है। आज किसी भी अजनबी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास करना आपके लिए बिल्कुल उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
सिंह राशि नौकरी पेशा जातकों के लिए उत्तम समय है। सीनियर का सहयोग मिलेगा। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखें। गुस्सा आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने मुंह से दूसरों को कोई भी ऐसे शब्द नहीं कहने हैं जो आघात पहुंचाते हों।

कन्या राशि रविवार का दिन उत्तम है। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्यों की अधिकता रहेगी। पूर्व में किए गए कार्यों का भी फल प्राप्त होगा। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। भाग्य का साथ मिल रहा है। जो जातक राजनीति में हैं उनके लिए भी उत्तम समय है।

तुला राशि रविवार आज तुला राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनके फल प्राप्त होंगे। समय प्रबंधन आवश्यक है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि रविवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। आज का दिन उत्तम है। नौकरीपेशा जातकों को थोड़ा सा समय प्रबंधन आवश्यक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं।
धनु राशि समय अच्छा है हालांकि कुछ उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे लेकिन दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। धन लाभ के योग बने हुए हैं। बहस करने से बचना है। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। बेवजह के मामलों में उलझने से भी बचें।

मकर राशि आज कुछ ऐसे समाचार प्राप्त हो सकते हैं जो मन को परेशान करने वाले होंगे। आज आपका मन भी चंचल है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। खर्च करते समय सावधानी रखें। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए उत्तम समय है।
मीन राशि व्यर्थ के मामलों में उलझने से बचना है। आज समय प्रबंधन कीजिए। परिवार को समय दीजिए। मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनकी राशि में आज प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। आज मित्रों का भी सहयोग मिलेगा।

Home / Saharanpur / मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो