scriptआज इन राशि वालाें काे कमजाेर दुश्मन से रहना हाेगा सतर्क, जानिए कैसे हैं आज आपके सितारे | Aaj ka rashifal in hindi 29 june 2018 | Patrika News
सहारनपुर

आज इन राशि वालाें काे कमजाेर दुश्मन से रहना हाेगा सतर्क, जानिए कैसे हैं आज आपके सितारे

जानिए आज के पंचाग के साथ राशिफल आैर यह भी जानिए कि आज क्या कहते हैं आपके सितारें बता रहे हैं प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

सहारनपुरJun 29, 2018 / 09:27 am

shivmani tyagi

horoscope

rashifal

आज का पंचांग

शुक्रवार, 29 जून 2018
माह : आषाढ़
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : प्रथमा (१२:४७:१५)
नक्षत्र : पूर्वाषाढा (१५:२०:५५)
विक्रम सम्वत : २०७५ विरोधकृत
शक सम्वत : १९४० विलम्बी
युगाब्द : ५१२०
आयन : उत्तरायण
ऋतु : ग्रीष्म
योग : इंद्रा
सूर्योदय : ०५:२५
सूर्यास्त : १९:२१
राहुकाल : १०:३७ से १२:२३

आज का राशिफल

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आपको कार्य की अधिकता रहेगी। दिन भर आज कार्यों में उलझे रहेंगे लेकिन परिवार के लिए आज आप को समय निकालना होगा। परिवार को समय देने से आज रिश्ते मजबूत होंगे। आज आपको दिन भर संतान के लिए भी चिंता सताती रहेगी आज मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं।

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आप समाज में अपनी पहचान बनायेंगे। आज अपने व्यक्तित्व से आप दूसरों को प्रभावित करने वाले हैं। आज दिन भर आप काल्पनिक कहानियों में आैर विचाराें में खोए रहेंगे और भविष्य के लिए योजना बनाते रहेंगे। आज वाणी को मधुर रखना है। मित्रों के साथ किसी भी तरह की बहस से भी आज आपको बचना है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज अगर किसी तरह के विकार आपको शरीर में दिखाई देते हैं तो उन को गंभीरता से लीजिएगा। शरीर को आराम देना आज जरूरी है। लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। आज आप को वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी होगी।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज आप मानसिक रुप से तनाव महसूस कर सकते हैं। आज कोई अपना ही आपके दिल को दुखा सकता है। आज शारीरिक रूप से भी आप थोड़ा पीड़ा महसूस कर सकते हैं। दिनभर की थकान आपको परेशान कर देगी लेकिन परिवार के साथ समय बिताइएगा इससे आपको शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से आराम मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज सावधान रहने का दिन है। आज आपके खर्च बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इसलिए कुछ भी खर्च करने से पहले कोई भी खरीदारी करने से पहले सोच विचारना बेहद जरूरी है। अनावश्यक खर्च से आज आपकाे बचना हाेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको मनमानी नहीं करनी है और परिवार के साथ भी आपको आज व्यवहार मधुर रखना है। आज दिनभर बिना सोचे समझे कुछ भी बोलने से आपको बचना है। किसी का बुरा भी आज आपको नहीं सोचना है। शाम के बाद आप अच्छा महसूस करेंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज बेहतर है। आज अवसर आपके सामने दिनभर खड़े रहेंगे। सिर्फ आपको उन्हें पहचानना है। आज भाग्य आपके साथ है। आज पुराने कार्यों का फल भी आपको मिलने वाला है। आज दिन भर आप अपने आसपास खुशी का माहौल महसूस करेंगे। आर्थिक रुप से भी आज आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। इसलिए आज मेहनत कीजिएगा आैर दूसराें से अत्छा व्यवहार आज करिएगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज यात्रा के योग हैं। आज अचानक यात्रा करने का प्रोग्राम बन सकता है। आज मित्रों के साथ समय बिताएंगे। आज मन को शांति देने के लिए धार्मिक कार्यों में आप शामिल हो सकते हैं। ऐसा करने से आपको आत्मिक बल मिलेगा और अच्छा महसूस करेंगे। आज किसी मित्र या अपने की किसी अन्य से बुराई करना छीक नहीं है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपको कार्य प्रधान की मानसिकता रखनी होगी। आज भाग्य के भरोसे बैठने से कुछ नहीं होने वाला है। आज ऊर्जा और इमानदारी के साथ कार्य करने का दिन है। अगर आप व्यापारी हैं तो दूसरों से आज अच्छा व्यवहार रखिएगा। अपनी सेहत का भी आज आपको ध्यान रखना होगा। आज दिन भर आपके मन में तरह-तरह के विचार आते रहेंगे आैर मन में चंचलता बनी रहेगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से कम बेहतर रहने वाला है । आज आपको सचेत रहना होगा, सावधान रहना होगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना है आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। वाहन चलाते समय भी आपको आज सतर्क रहना होगा। जब तक बहुत जरूरी ना हो तब तक वाहन चलाने से बचना है। आज जोखिम भरे निर्णय लेने का समय नहीं है। अगर ऐसा समय आए तो उसे कल के लिए डाल दें। आज अपने सीनियर से भी आप का विवाद हो सकता है। इसलिए कुछ भी कहने से पहले सोच समझ कर बोलें।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सचेत रहने की आवश्यकता है। आज स्वास्थ्य अचानक आपका भी कर सकता है और इससे आपका आर्थिक बजट भी गड़बड़ आ सकता है। इसलिए खानपान का ध्यान रखिएगा घर से बाहर निकलने पर आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से बेहतर है। आज अचानक आपके साथ कोई एेसा प्रसंग हाेगा जाे आपकाे प्रसन्न कर देगा। आप ईश्वर की वंदना करेंगे ईश्वर को धन्यवाद कहेंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो व्यापार में आज आपके लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन आज दिन भर आपको गुस्से पर काबू रखना है। आज मामूली बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है जाे अच्छा नही है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है, लेकिन आज आपको सचेत रहना होगा। आज अगर किसी के साथ वाद विवाद होता है तो लड़ाई झगड़े से आपको बचना है। और इस दौरान सतर्क रहना है। कोई कमजोर दुश्मन आप पर हमला करने की याेजना बना सकता है। आज सचेत रहना है एक्टिव रहना है और मन में बुरे विचारों को आज बिल्कुल भी नहीं आने देना है। आज प्रभु का स्मरण कर सकते हैं मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं।

Home / Saharanpur / आज इन राशि वालाें काे कमजाेर दुश्मन से रहना हाेगा सतर्क, जानिए कैसे हैं आज आपके सितारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो