script

आज इन पांच राशि वालाें काे रहना हाेगा सचेत, जानिए बन रही हैं क्या आशंकाएं

locationसहारनपुरPublished: Jul 31, 2018 08:39:15 am

Submitted by:

shivmani tyagi

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी
 

saharanpur

Rashifal

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज मेष राशि वालों को अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज कुछ पुराने राेग भी आपको परेशान कर सकते हैं। आज घर परिवार के लोगों के साथ समय बिताईएगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से आज आपको मानसिक रूप से खुशी मिलेगी और परिवार का माहौल भी बेहतर होगा। भाग्य आज आपके साथ है। आज कोई भी कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रहे आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं है।

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज आपके लिए अवसर का दिन है। अगर कोई नया कार्य आप शुरू करना चाह रहे हैं या पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य करने की योजना बना रहे थे तो आज उचित समय है। आज नया कार्य करने में आपको सफलता मिलेगी। भाग्य आज आपके साथ है। आज मित्रों का भी आपको सहयोग मिलने वाला है। आज अपने स्वभाव में आपको सरलता बनाए रखनी होगी किसी की भी आलोचना करने से आज आपको बचना है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज छोटी-छोटी बातों पर आप को गुस्सा आएगा और व्यवहार में भी आज चिड़चिड़ा पन महसूस करेंगे। ध्यान रहे यह गुस्सा और चिड़चिड़ापन आपके बनते काम भी बिगाड़ सकता है। इसलिए आज गुस्से पर काबू रखिएगा। वाणी में मधुरता बनाए रखिएगा आवश्यकता होने पर ही कोई सलाह किसी को दीजिए बगैर पूछे आज कोई भी सलाह देना उचित नहीं है कार्यक्षेत्र में आज आप रोजाना की तरह ही कार्य करेंगे।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है आज भाग्य आपके साथ है। आज कोई भी कार्य करने से पहले कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच समझकर कदम आगे बढ़ाना है। आज आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे लेकिन यह अवसर है,इसको सही कार्यों में लगाएं। आज नकारात्मक विचार भी आप को घेरने की कोशिश करेंगे लेकिन ध्यान रहे सकारात्मक बने रहिएगा। नकारात्मक विचारों से आज दूर रहना है। आज बेवजह की बहस से भी आपको बचना है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य थाेड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में आप शामिल हो सकते हैं। इससे आपको बेहतर अनुभूति होगी। आज परिवार में भी कोई मांगलिक कार्यक्रम बन सकता है। इसके योग भी आज बन रहे हैं आज अपने व्यवहार में मधुरता आपको बनाए रखनी है। वाणी में भी आज मधुरता बनाए रखनी है ध्यान रखिएगा कार्य प्रधान है और जो भी कार्य करें मन लगाकर करें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई अपना ही आज आपसे धोखा कर सकता है। कोई करीबी आपका इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा। इसलिए सचेत रहिए का कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले आंख मूंदकर किसी पर भी विश्वास करना आज उचित नहीं है। आज अपने हुनर का प्रयोग आपको करना होगा और इसी से आपके काम बनने वाले हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज परिवार के साथ समय बिताना बेहतर है। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज परिवार का माहौल भी अच्छा रहने वाला है। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। आज मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर घर से बाहर हैं तो खाने पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आज पेट के विकार हो सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी भी आज आपको परेशान कर सकती है। आज नौकरी के क्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी और सहकर्मी भी आपका साथ नहीं देंगे। इससे तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। मेहनत के साथ काम करें। आज अगर कोई नया कार्य शुरू करते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज भाग्य आपके साथ है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज दोस्त के साथ मधुर व्यवहार रखना है। आज जीवनसाथी से भी मन की बातें करने का समय है। अगर आप छात्र हैं पढ़ाई करते हैं तो आज आप का मन पढ़ाई में नहीं लगने वाला है। आज तरह तरह के विचार दिन भर आपके मन में आते रहेंगे और आपका मन चंचल बना रहेगा मन को एकाग्र करने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। अच्छा संगीत सुन सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा नहीं है। आज सावधान रहने की आवश्यकता है। सचेत रहने की आवश्यकता है। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस ओर भी आपको ध्यान रखना होगा। आज गुस्सा आपको नहीं करना है। गुस्सा करने से आज आपकाे नुकसान की आशंका बनी हुई है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का समय आपके लिए कष्टदाई हो सकता है। आज परिणामों में निराशा हाथ लगती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज किसी बात को लेकर किसी मित्र या परिवार के सदस्याें से आपके मतभेद हो सकते हैं। इसलिए बहस करने से बचना है। सचेत रहिएगा वाणी में मधुरता बनाए रखिएगा। कम बोलना ही आज बेहतर रहेगा। आज बड़ों की सेवा करने का फल आपको मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखिएगा इससे आपके कार्य पूरे हो जाएंगे पूर्ण हो जाएंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है लेकिन आज आपका व्यवहार ही आपके सामान्य दिन को कष्टदाई बना सकता है। आज आपको मामूली बातों पर गुस्सा आने की आशंका बनी हुई है। ध्यान रहे आज गुस्सा नहीं करना है। गुस्से पर काबू रखना है। नकारात्मक विचारों को भी खुद पर हावी नहीं होने देना है। आज आपकी राशि में कार्य प्रधान है। इसलिए जो भी कार्य करें मन लगाकर करें। पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करें सफलता मिलेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो