scriptAaj Ka Dainik Rashifal 04 September 2018 : जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन | Aaj ka rashifal in hindi 4 september 2018 | Patrika News

Aaj Ka Dainik Rashifal 04 September 2018 : जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन

locationसहारनपुरPublished: Sep 04, 2018 11:34:55 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj ka Rashifal 04 September 2018 in Hindi: आज का राशिफल,Choose your rashi from the list below to view dainik rashifal for Arise, मेष, Taurus, व्रषभ, Gemini,मिथुन, Cancer, कर्क, Leo, सिंह, Virgo, कन्या, Libra, तुला, Scorpio, वृश्चिक, Sagittarius,धनु, Capricornus, मकर, Aquarius,कुंभ, Pisces, मीन

Rashifal

Rashifal

सहारनपुर।

राशिफल आपके भाग्य के सिताराें की चाल से आपके भविष्य का अनुमान हाेता है। राशिफल के दर्पण में आप अपने भविष्य काे देख सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कर्म प्रधान है। भगवान कृष्ण कहते हैं कि कर्म से आप बेहतर फल पा सकते हैं। हम यहां आपकाे 4 सितंबर मंगलवार 13 भाद्रपद शक 1940 भाद्र पद मास 20 प्रविष्टे 2075 के अनुसार नाम की राशि से राशिफल बता रहे हैं। आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी के मुताबिक यह राशिफल नाम की राशि के अनुसार है।
मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज मेष राशि वालों को अधिक मेहनत करनी होगी। भाग्य के सहारे आज आपको नहीं रहना है। कार्य क्षेत्र में आज परेशानियां आपके सामने आ सकती हैं, लेकिन ऐसे में आपको विवेक बनाए रखना है। धैर्य बनाए रखना है। आज धैर्य ही आपकी सफलता का मंत्र है। मेहनत करते रहिए धैर्य बनाए रखिए सफलता मिलेगी। आज किसी पाैधे काे पानी देना आपके लिए शुभ है।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज परिवार के साथ आपका समय बीतने वाला है। परिवार का माहौल आज अच्छा रहेगा। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज बेहतर दिन है। आपके लिए आज अच्छे परिणाम दिखाई दे रहे हैं। परीक्षाफल में सफलता के याेग आपके लिए बन रहे हैं। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है, लेकिन ध्यान रहे अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहिएगा। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज मिथुन राशि वालों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में मुश्किले आ सकती हैं, लेकिन आपको उनका डटकर सामना करना है। मुश्किलों से आपको घबराना नहीं है। अगर आप नौकरीपेशा है तो अपने कार्यों पर विशेष ध्यान आपको रखना होगा। सहकर्मियों के भराेसे काेई भी कार्य नहीं छोड़ना है और कोई भी लापरवाही आज आपको नहीं बरतनी है। बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखें। बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही आपके सारे कार्य संपन्न होने वाले हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। आज गुस्से से आपको बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन ध्यान रहे यह गुस्सा नुकसान करने वाला है। अगर गुस्से में आप कोई भी निर्णय लेते हैं कोई भी कदम उठाते हैं तो उसमें नुकसान आपको मिलने वाला है। आज परिवार को समय दें परिवार के सदस्यों से बातें करें। इससे आपका मन अच्छा होगा और परिवार का माहौल भी बेहतर होगा। आपसी सहयोग और प्रेम बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज सिंह राशि वालों के सभी कार्य पूरे होने वाले हैं। भाग्य आज आपके साथ है लेकिन ध्यान रहे आज लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आज सड़क पार करते समय कोई भी दुर्घटना आपके साथ घट सकती है। इसकी आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए सावधान रहिएगा सचेत रहिएगा और वर्तमान में जीने की कोशिश कीजिएगा। भविष्य के ख्याली पुलाव नहीं बनाने हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन अगर आप पढ़ाई करते हैं, छात्र हैं तो आज नतीजे आपके उम्मीदों के मुताबिक नहीं आने वाले हैं। इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आज की गई मेहनत का भविष्य का आपको फल जरुर मिलेगा। मेहनत कभी भी खराब नहीं जाती और ज्ञान जीवन भर काम आता है, यह आपको याद रखना होगा। आज परिवार का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलने वाला है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज सचेत रहने की जरूरत है। आज सावधान रहना होगा। लापरवाही आज तुला राशि वालों को किसी भी कार्य में नहीं करनी है। लापरवाही आज नुकसान का कारण आपके लिए बन सकती है। आज आप अपने शरीर में आलस भी सामान्य दिनों से अधिक महसूस करेंगे, लेकिन ध्यान रहे आज आलस्य से काम नहीं चलने वाला है। आज पूरी मेहनत करने का दिन है। ध्यान रहे आज किसी ऐसे कार्य में आपको नहीं पड़ना है जो आपके अनुरूप नहीं है। आज आप पर आराेप भी लग सकते हैं। आशंकाएं दिखाई दे रही हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज वृश्चिक राशि वालों को मुख्य रूप से यात्रा करते समय सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर आप वाहन चला रहे हैं तो बेहद सावधानी आपको बरतनी होगी। आज दुर्घटना की आशंका आपके लिए बनी हुई है। सड़क पर वाहन चलाते समय किसी दूसरे व्यक्ति की लापरवाही का खामियाजा भी आप को भुगतना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहिए सचेत रहिए। परिवार के सदस्यों से किसी भी बात पर बहस आपको आज नहीं करनी है। आज काले कुत्ते को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
मकर राशि

राशिफल के मुताबिक आज दिन आपका बेहतर है। आज अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। दोपहर बाद इसके योग दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय से अगर कोई नया कार्य करने की योजना आप बना रहे थे ताे आज उसके लिए समय आ गया है, उत्तम दिन है। आज नया कार्य शुरू करने के लिए मकर राशि वालों के राशिफल में आज बेहतर याेग दिखाई दे रहे हैं। पेट के विकारों की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए आपको खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का राशिफल आज कहता है कि, आज कुंभ राशि वाले जितना समय अपने परिवार को देंगे उतना ही अच्छा है। आज परिवार को समय देने से परिवार का माहौल अच्छा होने वाला है। सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा और पिछले दिनों से जो परेशानियां चल रही थी जो कंफ्यूजन चल रहे थे वह आज दूर हो जाएंगे। ध्यान रहे आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। इसलिए अगर परिवार में किसी व्यक्ति की दवाई चल रही हैं तो नियमित रूप से दवाई लेते रहें। आज मछलियों को अपने हाथ से आप खाना दें। आज सफेद रंग आपके लिए शुभ है।
मीन राशि

राशिफल के अनुसार मीन राशि वालों का दिन आज बेहतर है। आज अच्छे समाचार दिनभर मिलने वाले हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग आज दिखाई दे रहे हैं। मीन राशि वालों के लिए आज प्रमोशन के रास्ते खुलने वाले हैं। पिछले लंबे समय से जो योजनाएं आप बना रहे थे उनमें भी आज आपको सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो