scriptशनिवार आज पांच राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे | Aaj ka Rashifal in Hindi Daily Horoscope in hindi | Patrika News

शनिवार आज पांच राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

locationसहारनपुरPublished: Mar 07, 2020 12:22:51 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

शनिवार आज किसी काे भी पैसा उधार से परहेज करें
व्यापारियों और काराेबारियों के लिए हैं लाभ का समय
चंद्र राशिफल से जानिए शनिवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal

Rashifal in hindi 7 march in hindi शनिवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल। चंद्र राशिफल से आज का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी
आज का राशिफल मेष ( Mesh Rashi ) Aries Horoscope Rashifal चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन आज आपको किसी पर भी गुस्सा नहीं करना चाहिए। गुस्से से बचना जरूरी है ।वाहन चलाते समय सचेत रहें। आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। व्यापारी और कारोबारियों के लिए अच्छा समय है।
राशिफल वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi ) rashifal In Hindi ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वी
वृषभ राशि वालों को आज कुछ ऐसे समाचार प्राप्त हो सकते हैं जो सुख देने वाले होंगे। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे आज का दिन उत्तम है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं।

आज का राशिफल मिथुन राशि ( Mithun Rashi ) Today Rashifal In Hindi hindi rashifal news hindi का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा Gemini Horoscope शनिवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी लेकिन ध्यान रखिएगा जल्दबाजी करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। जल्दबाजी में उठाए गए कदम भविष्य के लाभ को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
राशिफल कर्क राशि ( Kark Rashi ) #Rashifal in Hind Cancer Horoscope ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
धैर्य आज कर्क राशि वालों के लिए बेहद जरूरी है। जल्दबाजी में आपको निर्णय करने से बचना होगा। गुस्सा छोटी-छोटी बातों पर आ सकता है। गुस्से से बचने की जरूरत है। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। शनिदेव मंदिर में सरसों के तेल का दीप दान करें।
आज का राशिफल सिंह ( Singh Rashi ) Rashifal by name
Leo Horoscope mesh rashifal मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों पर आज भगवान शनि की विशेष कृपा बनी हुई है। भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो उत्तम समय है। दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी धन लाभ के योग भी आज आपकी राशि में दिख रहे हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि Vigro Horoscope ( Kanya Rashi ) new year rashifal in hindi टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
Saturday Vibes कहते हैं कि आज कन्या राशि वाले दूसरों को जल्द प्रभावित कर लेंगे। आज नकारात्मक विचारों में आपको नहीं घिरना है। कानूनी पक्ष कमजोर है। इसलिए विवाद में उलझने से भी बचें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
आज का राशिफल तुला ( Tula Rashi ) rashifal today Libra Horoscope रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
Saturday thoughts यह है कि आज तुला राशि वालों को झूठ का सहारा नहीं लेना है। सच्चाई के साथ आगे बढ़ जाएगा आपको सफलता मिलेगी किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। अपने ही कुछ करीबी लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि ( Vrishchik Rashi ) Daily Rashifal Scorpio Horoscope Daily Hindi Rashifal Mesh तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
खर्च की आशंका है वृश्चिक राशि वालों की राशि में दिखाई दे रही है। खर्च करते समय सावधानी बरतनी है। उन वस्तुओं को खरीदने से बचना है जिनकी आपको अभी बहुत आवश्यकता नहीं है। ऑफर्स और लुभावने प्रस्ताव आज आपको मिल सकते हैं, लेकिन ऐसे में आपको जल्दबाजी नहीं करनी है। सोच समझकर ही निर्णय करने होंगे।
आज का राशिफल धनु राशि ( Dhanu Rashi ) आज का राशिफल Sagittarius ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
अगर आप नौकरी की तलाश में निकले हैं तो धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है। आज भाग्य का साथ धनु राशि वालों को मिल रहा है। आपके जो रुके हुए कार्य हैं उन्हें भी आज निपटाने का समय है। कार्यों में तेजी आएगी किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी योजनाओं को सफल बनाने में सहायक साबित होगा।
आज का राशिफल मकर राशि ( Makar Rashi ) leo horoscope Capricorn भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
शनिवार आज का मकर राशिफल कहता है कि मकर राशि वालों को आज चिंता में नहीं पड़ना है। चिंता आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज हंसता हुआ चेहरा मकर राशि वालों के लिए अच्छा है। अगर आप प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आपको सफलता मिलेगी व्यापारी और कारोबारियों के लिए भी अच्छे योग बने हुए हैं।
आज का राशिफल कुंभ ( Kumbh Rashi ) Aries Horoscope Aquarious Horoscope गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों को आज माता-पिता का आशीर्वाद बना कर रखना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आज नकारात्मक विचारों से बचना है। चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। कुछ आर्थिक परेशानियां भी आपकाे उठानी पड़ सकती हैं लेकिन ध्यान रहे दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज भगवान गणेश की वंदना आपको करनी चाहिए।

आज का राशिफल मीन राशि ( Meen Rashi ) Sagittarius horoscope Pisces Horoscope दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए उत्तम समय है। मीन राशि वालों की राशि में आज किसी ऐसे व्यक्ति से भेंट लिखी है जो आपकी उलझनों को सुलझाएगा और आपके रुके हुए कार्यों में गति लाएगा। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। भगवान श्री राम का ध्यान करने से आपके विरोधी हैं शांत होंगे और अब रुके हुए कार्यों में गति आएगी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो