scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का रविवार आज का राशिफल | Aaj ka rashifal in hindi today horoscope 17 November 2019 | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का रविवार आज का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 17, 2019 11:22:45 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 17 नंवबर 2019 का राशिफल
चंद्र राशिफल से जानिए आज का भविष्यफल

Aaj ka rashifal  06  November : आज मेष, मकर और कुम्भ वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal  06  November : आज मेष, मकर और कुम्भ वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

रविवार आज 17 नवंबर 2019 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और अलग-अलग राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन। यह जाने के लिए आइए जानते हैं चंद्र राशिफल से सभी राशियों का भविष्यफल। बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी।
मेष राशि | Aries horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा है । अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग भी बने हुए हैं।

वृषभ राशि | taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो वृषभ राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पारिवारिक समस्याएं अचानक बढ़ सकती हैं। गुस्से से बचना है। मधुर वाणी बनाकर रखें कानूनी पक्ष कमजोर है।

मिथुन राशि | gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा समय अच्छा है सुखद समाचार प्राप्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिल रहा है। परिवार और मित्रों को समय दीजिए। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें।
कर्क राशि | cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो बेवजह की चिंताओं में गिरने से बचना है। आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। तनाव लेने से बचें। आने वाला समय अच्छा है। इंतजार करें।

सिंह राशि | leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे भाग्य का साथ मिल रहा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। धैर्य आवश्यक है। कार्यों में सफलताएं मिलेंगी। कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें
कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो दिन सामान्य बीतेगा। विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। सचेत रहने की सलाह दी जाती है। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भविष्य की योजनाओं को लेकर चिंता में बने रहेंगे।
तुला राशि | libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते दिन सामान्य रहेगा। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्यों में लगे रहेंगे। विरोधियों से सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ लोग पीठ पीछे आपकी शिकायत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि | scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू नकारात्मक विचारों से बचें प्रिय जनों से मधुर व्यवहार बना कर रखने की कोशिश करें। गुस्सा बिल्कुल भी उचित नहीं है। धन लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन खर्च की आशंकाएं भी हैं।

धनु राशि | sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा है समय का प्रबंधन करें समय गवाना या बर्बाद करना अच्छा नहीं है।
मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मित्रों के सहयोग से रोजगार और उन्नति के रास्ते खुलेंगे।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा चिंताओं में गिर सकते हैं। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्यों की अधिकता रहेगी। मित्रों और प्रियजनों का सहयोग मिल रहा है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करते वक्त जल्दबाजी उचित नहीं है।

मीन राशि | pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मन चंचल बना रहेगा मन को काबू करने की कोशिश करें। अच्छा संगीत सुनें अच्छा साहित्य पढ़ें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। निवेश करने से बचें
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो