scriptRashifal: मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि | aaj ka rashifal in hindi wednesday horoscope with prediction | Patrika News

Rashifal: मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि

locationसहारनपुरPublished: Sep 02, 2020 08:48:35 am

Submitted by:

shivmani tyagi

aaj ka rashifal 2 सितंबर 2020 Wednesday बुधवार आज चंद्रमा कुंभ राशि में है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए आज का दिन सभी राशियों का Rashifal बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

( मेष राशि ) Wednesday horoscope बुधवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। मित्रों के सहयोग से आज कारोबार में सफलता मिलेगी और रोजगार के रास्ते खुलेंगे। परिवार में किसी महिला से धन प्राप्ति के योग भी बने हुए हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी है।
( वृष राशि ) aaj ka rashifal 2 सितंबर बुधवार का दिन वृष राशि वालों के लिए उत्तम है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अचानक धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। इसी के साथ खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। आज गाय को अपने हाथों से रोटी दें।
( मिथुन राशि ) दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनका फल प्राप्त होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध दें।

( कर्क राशि ) संयमित रहने का समय है। आज मन चंचल बना रहेगा लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। नौकरी करने वालों जातकों की राशि में आज ट्रांसफर की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
( सिंह राशि ) बुधवार आज सिंह राशि वालों को वाणी में मधुरता रखनी है। गुस्से से बचना होगा। आज भवन सुख के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से आशियाना खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहेगा।
( कन्या राशि ) मन चंचल बना रहेगा आज मन को काबू करने की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी लेकिन ध्यान रखिएगा आज बहस करना आपके लिए उचित नहीं है। बातचीत करते समय से गुस्सा नहीं करना है। ऐसे शब्द नहीं कहने हैं जाे दूसरों को आघात पहुंचाते हों। आज धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं।
( तुला राशि ) बुधवार का दिन उत्तम योग लेकर आया है लेकिन मानसिक रूप से आज आपको थोड़ा सा शांत रहना होगा। अधिक दिमाग लगाना आज के लिए उचित नहीं है। धार्मिक कार्यक्रमों में समय बिताएं परिवार जनों का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। आज आपकों दान करने की सलाह Prediction दी जाती है।

( वृश्चिक राशि ) आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज आप की जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिल रहा है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए उत्तम समय है लेकिन ध्यान रखिएगा आरोपियों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।

( धनु राशि ) धनु राशि वालों को आज जल्दबाजी नहीं करनी है। संयम आपके लिए बेहद आवश्यक है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा सदस्यों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। वाहन चलाते समय भी सचेत रहने की आवश्यकता है।
( मकर राशि ) परिवर्तन का समय है। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आपकी जो आर्थिक परेशानियां चल रही थी उनमें भी आज बदलाव होगा। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है।

( कुंभ राशि ) दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आज जो योजनाएं आप बनाएंगे वह समय से पूर्ण नहीं होंगी। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। खर्च बढ़ेगा लेकिन आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। आज परिश्रम करने का समय है। जितना परिश्रम आप करेंगे उतना फल आपको प्राप्त होगा।
( मीन राशि ) आज का दिन मीन राशि वालों के लिए उत्तम है। आज का राशिफल कहता है कि आज मीन राशि वालों को अपने पुराने शाैंक दाेहराने चाहिए। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप है लेकिन गुस्सा करने से बचना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो