Video सुनो...सुनो...सुनो! फरार पूर्व बसपा MLC इकबाल के घर की कुर्की हो रही है, जो पता बताएगा, 50 हजार का इनाम पाएगा
सहारनपुरPublished: Jan 17, 2023 07:45:21 pm
Saharanpur पुलिस ने मुनादी कराते हुए Former BSP MLC हाजी इकबाल के घर से लाखों का सामान कुर्क कर लिया। इसके बाद पुलिस बोली जो इकबाल को पकड़वाएगा उसे 50 हजार का इनाम मिलेगा।


सहारनपुर की भगत सिंह कालोनी स्थित हाजी इकबाल की कोठी
सहारनपुर के रहने वाले 50 हजार के फरार इनामी पूर्व बसपा एमएलसी और हाजी इकबाल की कोठी से लाखों रुपये कीमत का सामान कुर्क कर लिया गया है। भगत सिंह कालोनी स्थित इस कोठी के एक हिस्से पर पहले ही बुलडोजर चल चुका है। अब सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोठी के अंदर रखा सामान कुर्क किया गया है।