scriptबड़ी खबर: कांग्रेस से गठबंधन करने जा रहे हैं अखिलेश यादव! | Akhilesh Yadav are going to alliance with Congress | Patrika News

बड़ी खबर: कांग्रेस से गठबंधन करने जा रहे हैं अखिलेश यादव!

locationसहारनपुरPublished: Dec 30, 2016 01:24:00 pm

Submitted by:

lokesh verma

अखिलेश द्वारा जारी प्रत्‍याशियों की सूची भी कर रही गठबंधन की वकालत

Rahul Gandhi Akhilesh Yadav

Rahul Gandhi Akhilesh Yadav

शिवमणि त्यागी. सहारनपुर. टिकटाें काे बंटवारे काे लेकर समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, प्रदेश ही नहीं पूरे देश के राजनीतिक दलाें की निगाह अब अखिलेश आैर मुलायम सिंह के अगले कदम पर है। कुछ इस घमासान काे फैमिली ड्रामा बता रहे हैं ताे कुछ सपा में पड़ी दरार, लेकिन क्या आपने यह भी साेचा है कि अखिलेश यादव ने अपने अलग प्रत्याशियाें की जाे सूची जारी की है वह गठंधन की आेर इशारा करती है।

यह कयास यूं ही नहीं लगाया जा रहा है। दरअसल पिछले दिनाें जब गठबंधन की चर्चाएं तेज हुई आैर यह बातें चुनावी गलियाराें में सुनने काे मिली कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आैर कांग्रेस उपाध्यक्ष के बीच गठबंधन काे लेकर बात चली है ताे इसी दाैरान यह भी सवाल उठे थे कि अगर गठबंधन हाेता है ताे किस पार्टी के पाले में कितनी सीट रहेंगी। अगर हम अकेले सहारनपुर का उदाहरण लेते हैं ताे चर्चाएं थी कि अगर भाजपा काे मात देने के लिए कांग्रेस आैर समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हाेता है ताे सहारनपुर की कुल सात सीटाे में से समाजवादी पार्टी तीन प्रत्याशी उतारेगी आैर बाकी चार सीटाें पर कांग्रेस पर चुनाव लड़ेगी।

इसका एक कारण यह भी था कि सहारनपुर में समाजवादी की पार्टी की हालत मजबूत नहीं है आैर पिछले चुनाव में भी सपा यहां से केवल एक ही सीट बचा पाई थी। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने यह सीट भी खाे दी थी। क्याेंकि कांग्रेस इमरान मसूद के आने के बाद सहारनपुर में मजबूत हुई है। इसलिए यहां गठबंधन के बाद सीटाें का अनुपात इसी तरह से रहने की चर्चाएं थी। अब अखिलेश सिंह यादव ने सपा में हुए घमासान के बाद जाे अपने प्रत्याशियाें की लिस्ट जारी की है उसमे सहारनपुर में यही अनुपात है, यानि सिर्फ तीन सीटाें पर ही अखिलेश ने अपने प्रत्याशी घाेषित किए हैं। इनमें देवबंद सीट से पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र राणा की पत्नी मीना राणा काे टिकट दिया है ताे नकुड़ सीट पर पूर्व सांसद तबस्सुम हसन के नाम की घाेषणा की है। इसी तरह से रामपुर मनिहारान सीट पर उन्हाेंने विमला राकेश काे टिकट दिया है। सहारनपुर मंडल के जिले शामली की थाना भवन सीट से किरण पाल कश्यप आैर शामली सीट से मनीष कुमार चाैहान पर विश्वास जताया है।

मुजफ्फरनगर में भी हाल कुछ एेसे ही हैं। यहां उन्हाेंने चरथावल सीट पर मुकेश चाैधरी, मुजफ्फरनगर सीट पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप के बेटे गाैरव स्वरूप आैर खताैली विधान सीट पर चंदन चाैहान काे टिकट दिया है। यानि शामली में भी अखिलेश सिंह यादव ने कैराना सीट छाेड़ दी है आैर इसी तरह से अखिलेश सिंह यादव ने पूरे उत्तर प्रदेश के प्रत्याशियाें की जाे नई सूची जारी की है उसमें मुजफ्फरनगर में भी तीन सीटें बुढ़ाना, मीरापुर आैर पुरकाजी काे छाेड़ दिया है। एेसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह गठबंधन के लिए रिक्त स्थान अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में इसी तरह से छाेड़े हैं। अब देखना यह है कि गठबंधन पिता-चाचा आैर भतीजे के बीच हाेता है या फिर राहुल आैर अखिलेश के बीच।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो