scriptजमीन पर अवैध कब्जे के आरोपों में घिरे पूर्व मंत्री, पैमाइश शुरू | Allegations of illegal occupation against former minister | Patrika News

जमीन पर अवैध कब्जे के आरोपों में घिरे पूर्व मंत्री, पैमाइश शुरू

locationसहारनपुरPublished: Apr 26, 2022 11:38:18 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भाजपा छोड़ सपा में जाने वाले पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी भ्रष्टाचार को आरोपों में घिर गए हैं। सहारनपुर कमिश्नर से शिकायत की गई है कि उन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है। इस शिकायत के बाद अब जमीन की पैमाईश की गई है।

भ्रष्टाचार

भ्रष्टाचार

सहारनपुर। अवैध कब्जे को लेकर चर्चाओं में आए पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी की जमीन की राजस्व विभाग ने पैमाइश कराई है। चिलकाना पहुंचकर इस जमीन की पैमाइश करने के बाद टीम ने अब रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। माना जा रहा है कि इस मामले में पूर्व मंत्री घिर सकते हैं।
दरअसल चिलकाना कस्बा क्षेत्र की एक जमीन जिसका खसरा नंबर 239 है, उस पर अवैध कब्जे की शिकायत सहारनपुर कमिश्नर से की गई थी। आरोप है कि चुनाव 2022 से पहले भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने इस जमीन पर अवैध कब्जा किया है। इस मामले में डॉक्टर धर्म सिंह सैनी समेत 12 लोगों को नोटिस भेजा गया था। नोटिस भेजने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था।
कमिश्नर से की गई शिकायत में कहा गया है कि, यह सरकारी जमीन थी जिस पर मार्केट बना दी गई, दुकानें निकाल दी गई। इस शिकायत के संज्ञान पर तहसीलदार सदर नितिन राजपूत के साथ लेखपाल समेत कानूगो और अन्य लोगों की टीम चिलकाना पहुंची और इस पूरी जमीन की पैमाइश की। अब पैमाइश के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। माना जा रहा है कि इस पैमाइश की इस कार्रवाई के बाद पूर्व मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी समेत उनके 11 साथियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
यह मामला अब राजनीतक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी बड़ी वजह यह है भी है कि पूर्व मंत्री ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा से किनारा कर लिया था और समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। सपा में जाने के बाद वह चुनाव हार गए इसके बाद से ही उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी। अब इसी को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है।

ट्रेंडिंग वीडियो