देवबंद पर भी रखी जा रही नजर
इल्म की नगरी कहे जाने वाले देवबंद (Deoband) पर भी एटीएस की टीम नजर गड़ाए हुए है। जानकारी के अनुसार यहां पर कुछ संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बता दें कि सहारनपुर का आतंकी गतिविधियों से पूर्व में भी नाता रहा है। यहां से पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस शाहिद इकबाल उर्फ भट्टी को गिरफ्तार किया था। शाहिद यहां कई वर्षों से रह रहा था। इसके पास से कुछ सैन्य क्षेत्रों के नक्शे भी मिले थे।
इससे पहले भी सहारनपुर से कई आतंकी कनेक्शन सामने आ चुके हैं पिछले दिनों मुजफ्फरनगर जिले से गिरफ्तार हुआ आतंकी भी सहारनपुर के देवबंद में ही रह रहा था। हाल ही में अमेरिका ने जिस आतंकी, अल कायदा इंडियन सब कॉन्टीनेंट के चीफ उमर को मारा है उसका कनेक्शन भी सहारनपुर के देवबंद से होने की चर्चाएं हैं। कहा जा रहा है कि वह सहारनपुर के देवबंद दारुल उलूम में पढ़ा था। यहीं से पढ़ाई करने के बाद वह आतंकी संगठन का सरगना बन गया था।
अमेरिका की इस कार्रवाई और भारत में चल रहे इन दिनों अलर्ट के बाद एटीएस की टीम सहारनपुर में चल रही गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि अधिकारिक रूप से नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के अनुसार एक टीम लगातार सहारनपुर में कैंप कर रही है और देवबंद सहारनपुर तक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें
Twitter पर ..