scriptआजाद समाज पार्टी के सहारनपुर जिला अध्यक्ष गिरफ्तार | Azad Samaj Party Saharanpur District President arrested | Patrika News

आजाद समाज पार्टी के सहारनपुर जिला अध्यक्ष गिरफ्तार

locationसहारनपुरPublished: Dec 04, 2020 08:35:10 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

छात्रवृत्ति के नाम पर घोटाला करने के हैं आरोप
उत्तराखंड पुलिस ने सहारनपुर से किए गिरफ्तार

 

चोरी की आरोपी मकान मालकिन को किया गिरफ्तार

चोरी की आरोपी मकान मालकिन को किया गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur ) छात्रवृत्ति घोटाले में उत्तराखंड पुलिस ने सहारनपुर से आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल तेजस्वी को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड पुलिस ने यह गिरफ्तारी भीम आर्मी ( Bhim Army Bharat ekta Mission ) प्रमुख चंद्रशेखर ( Bhim Army founder Chandrasekhar ) के गांव छुटमलपुर से की है। अनिल ओजस्वी पर 3.45 करोड रुपए की धनराशि हड़पने के आरोप हैं।
यह भी पढ़ें

किसान आंदाेलन: यूपी गेट पर मुखर हुए किसानों ने चढ़ाई आस्तीनें, फाेर्स अलर्ट

दरअसल पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस ने छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया था। भगवानपुर थाने के साथ साथ-थाना डालनवाला में भी छात्रवृत्ति घोटाले का मुकदमा दर्ज हुआ था। इन मुकदमों में आरोप थे कि ओम संतोष आईटीआई ने वर्ष 2012 से 2017 के बीच छात्रवृति को हड़प लिया। जब पुलिस ने दर्ज मुकदमे में लगे आरोपों की जांच की तो आईटीआई के निदेशक अनिल ओजस्वी निवासी मांडू वाला का नाम सामने आया। यह नाम सामने आने के बाद पुलिस न्यायालय पहुंची और आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट ले लिए। इसके बाद से ही अनिल ओजस्वी फरार चल रहा था। उत्तराखंड पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। बुधवार को छुटमलपुर के संगम वेडिंग पॉइंट से पुलिस ने आरोपी अनिल तेजस्वी को गिरफ्तार कर लिया। इन पर करीब 1400 बच्चों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप है।

चंद्रशेखर ने अनिल को ज्वाइन कराई थी आजाद समाज पार्टी
पुलिस पिछले काफी दिनों से अनिल ओजस्वी की तलाश कर रही थी और सितंबर माह में भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने ही अनिल को अपनी पार्टी जॉइन कराई थी और सहारनपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और इस कार्यक्रम में खुद चंद्रशेखर भी मौजूद रहे थे। इस मामले में जब आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो