scriptनिकाय चुनाव में फेरबदल, पिछड़े वर्ग के आरक्षित सीटों पर भी बन रहे हैं समीकरण | Backward reserved seats Equivalents UP nagar nikay chunav update news | Patrika News

निकाय चुनाव में फेरबदल, पिछड़े वर्ग के आरक्षित सीटों पर भी बन रहे हैं समीकरण

locationसहारनपुरPublished: Oct 13, 2017 12:17:57 pm

Submitted by:

pallavi kumari

मेयर पद के लिए भाजपा-कांग्रेस, सपा व बसपा के बदलाव समीकरण, आपत्ति के लिए 20 अक्टूबर तक की है समय सीमा, ऐसे करें अप्लाई

nager nikaye election

nager nikaye election

सहारनपुर. निकाय चुनाव की आरक्षण लिस्ट जारी होने के बाद सहारनपुर नगर निगम सीट पर मेयर पद के लिए अब तक लगाए जा रहे कयास गड़बड़ा गए हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित होने के बाद भी नए समीकरण बन गए हैं। खास बात यह है कि जहां नगर निगम सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, वहीं जिले की बेहट, गंगोह व देवबंद पालिका को भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि तीतरों नगर पंचायत एवं रामपुर मनिहारान नगर पंचायत व सरसावा नगर पंचायत को अनुसूचित जाति के लिए और अम्बेटापीर नगर पंचायत को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए जबकि, नानौता नगर पंचायत सीट को सामान्य महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इसी तरह से नकुड़ नगर पालिका सीट को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
ह भी पढ़ें- भूमाफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, सपा के पूर्व मंत्री सहित 41 लोगों पर मुकदमा दर्ज

ये बन गए हैं समीकरण
भाजपा में अब दो उम्मीदवारों की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है। इनमें सहारनपुर देहात सीट से हाल ही में कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हारे पूर्व विधायक मनोज चौधरी चुनाव मैदान में कूद सकते हैं। जिनके अलावा मंत्री धर्म सिंह सैनी भी अपने बेटे को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।
कांग्रेस में अब जिस तरह से समीकरण बन रहे हैं उनके मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार जावेद साबरी की मेयर पद के लिए कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव लड़ने की दावेदारी मजबूत होती दिख रही है। इनके अलावा कांग्रेस सहारनपुर नगर निगम सीट पर जिला अध्य्क्ष शशि वालिया की दावेदारी भी मजबूत बताई जा रही है।
सपा में जगी इन्हें उम्मीद
हालांकि, सपा में अभी स्थिति साफ नहीं है लेकिन चर्चाओं के मुताबिक डॉक्टर कलीम अहमद और हाल ही में मदरसे में राष्ट्रगान को लेकर चर्चाओ में रहे सपा नेता को अपनी दावेदारी मजबूत करने का रास्ता मिल गया है।
बसपा से शाजान मसूद का नाम आगे
नए समीकरणों के बाद बसपा में शाजान मसूद की दावेदारी प्रबल होती दिख रही है। माना जा रहा है कि, शाजान की पत्नी चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। जिला अध्य्क्ष जनेश्वर प्रसाद का कहना है कि जो नाम आएंगे उनपर विचार किया जाएगा।
यहां करें आपत्ति
आरक्षण पर आपत्ति के लिए 20 अक्टूबर 5:00 तक का समय रखा गया है। यदि आपको किसी प्रकार की कोई आपत्ति है तो आप अपनी आपत्ति मोबाइल फोन नंबर 0522 -2287 234 फैक्स नंबर 0522 -22878 दर्ज करा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो