scriptचुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को झटका, दो नेताओं ने मिलाया अखिलेश से हाथ | Before 2022, Congress got a shock, two leaders joined with Akhilesh | Patrika News

चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस को झटका, दो नेताओं ने मिलाया अखिलेश से हाथ

locationसहारनपुरPublished: Nov 29, 2020 05:25:38 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष लियाकत अली एडवोकेट और गुर्जर नेता मजाहिर राणा हुए सपा के साथ

Akhilesh yadav and Priyanka Gandhi

अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur) विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Vidhansabha Chunav 2022 ) से पहले कांग्रेस (Congress ) को एक और झटका लगा है। दो नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ( akhilesh yadav ) से हाथ मिला लिया है। इन दोनों नेताओं में से पहले उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष लियाकत अली एडवोकेट हैं और दूसरे सहारनपुर के रहने वाले गुर्जर नेता मजाहिर राणा हैं।
यह भी पढ़ें

यूपी के मुरादाबाद में रिश्तों का कत्ल, इंसानिय हुई शर्मसार, बहू से दुष्कर्म, विरोध करने पर बेटे की गोली मारकर हत्या

शनिवार को दोनों लखनऊ पहुंचे और समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की मौजूदगी में दोनों ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। सहारनपुर के जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्र सेन ने दोनों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही कुछ और बड़े चेहरे भी दूसरी पार्टियों को छोड़कर समाजवादी पार्टी को ज्वाइन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो