scriptआगरा कांडः अब भीम आर्मी ने दी सहारनपुर काे बंद कराने की चेतावनी ! | Bhim Army gives warning | Patrika News

आगरा कांडः अब भीम आर्मी ने दी सहारनपुर काे बंद कराने की चेतावनी !

locationसहारनपुरPublished: Dec 23, 2018 09:37:23 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

आगरा कांड के आराेपियाें की गिरफ्तारी नहीं हाेने के विराेध में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन अब सहारनपुर बंद कराने की दी चेतावनी

saharanpur news

bhim army chif

सहारनपुर। आगरा में दलित युवती को जलाकर मौत के घाट उतार दिए जाने की घटना से गुस्साए भीम आर्मी पदाधिकारी सहारनपुर में सड़क पर आ गए। गुस्साए भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट तिराहे पर मानव श्रृंखला बनाते हुए जाम लगा दिया और प्रदर्शन करते हुए आगरा की घटना का विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पीड़ित परिवार को ₹5000000 आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। आर्थिक सहायता के साथ साथ पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग भी भीम आर्मी के पदाधिकारी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे इन पदाधिकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर 3 दिन बाद शांतिपूर्ण ढंग से बंद कराए जाने की चेतावनी भी दी है।

नारेबाजी करते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट पर आए उसे लगा दिया जाम
भीम आर्मी के सहारनपुर जिला अध्यक्ष कमल वालिया के साथ बड़ी संख्या में भीम आर्मी के पदाधिकारी और सदस्य नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट किराए पर पहुंचे सहारनपुर में कलेक्ट्रेट चौराहे पर ही दिल्ली हाईवे मिलता है और यहीं से देहरादून और अंबाला के लिए रास्ता जाता है। कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मानव श्रंखला बना ली और प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगे दोहराई। इससे यहां जाम लग गया और सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए कलेक्ट्रेट पर जाम लगने की वजह से शहर के अन्य मार्गों पर भी जाम लग गया और इसका दंश दोपहर बाद तक सहारनपुर की जनता को झेलना पड़ा। कलेक्ट्रेट चौराहे पर जाम लगने के बाद दोपहर 2:00 बजे तक भी शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी और घंटाघर से लेकर कलेक्ट्रेट चौराहे रेलवे रोड और जिला अस्पताल रोड पर जाम जैसे हालात बने रहे। प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के पदाधिकारियों और सदस्यों का गुस्सा इस बात को लेकर था आगरा में दसवीं की छात्रा को दोस्त आशिक ढंग से दो युवकों ने जिंदा जला दिया और पुलिस अभी तक इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
अब दी सहारनपुर बंद की चेतावनी

गुस्साए भीम आर्मी के पदाधिकारियाें ने सहानपुर काे बंद कराए जाने की चेतावनी भी दी है। यह अलग बात है कि भीम आर्मी के सहारनपुर जिलाध्यक्ष कमल वालिया का कहना है कि वह बंद शांतिपूर्वक ढंग से कराएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो