scriptचंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद भीम आर्मी पदाधिकारियों ने चढ़ाई आस्तीनें अब करने जा रहे ये काम | Bhim Army news in Hindi Delhi Police take astion against Chief | Patrika News

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद भीम आर्मी पदाधिकारियों ने चढ़ाई आस्तीनें अब करने जा रहे ये काम

locationसहारनपुरPublished: Aug 22, 2019 03:34:56 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

खबर की खास बातें

भीम आर्मी चीफ काे दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद भड़क सकता है गुस्सा
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा पूरे देश में कर देंगे आंदाेलन

Bhim army chief chandrashekhar

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर

सहारनपुर। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में भीम आर्मी पदाधिकारियों में गुस्सा है। पुलिस-प्रशासन ने इस मामले काे देखते हुए शहर में मुख्य स्थानों पर पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी है। चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद भीम आर्मी पदाधिकारियाें का कहना है कि यह तानाशाही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जानिए पूरा मामला

बुधवार को भीम आर्मी ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था। देर शाम दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था। चंद्रशेखर काे गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर जब सहारनपुर पहुंची तो यहां भीम आर्मी पदाधिकारियाें ने गुस्सा देखा गया। भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया ने कहा है कि यह तानाशाही है। भीम आर्मी के पास दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन की पूरी अनुमति थी। बावजूद इसके पुलिस ने गिरफ्तारी कर तानाशाही दिखाई है। इस तानाशाही को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीम आर्मी अपने हकों की लड़ाई लड़ती रही है और अब एक बार फिर से मजबूत ढंग से लड़ाई की जाएगी। कमल वालिया ने यह भी कहा कि, अगर चंद्रशेखर को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया गया तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा।
दाेपहर बाद हाेगी सुनवाई

भीम आर्मी सू्त्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस चंद्रशेखर काे दाेपहर बाद करीब तीन बजे न्ययालय के समक्ष पेश करेगी। न्यायालय सुनवाई के बाद क्या निर्णय करता है अब भीम आर्मी पदाधिकािरयाें काे इसी का इंतजार है। उधर इस घटनाक्रम काे देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर गश्त बढ़ाते हुए पैरा मिल्ट्री फाेर्स लगाई गई है। सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी का यही कहना है कि अगर कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो