scriptसहारनपुर: जिला पंचायत सदस्या बाेली भाजपा विधायक के आवास पर करूंगी आत्मदाह, बताई बड़ी वजह | BJP leader warned of self-immolation | Patrika News

सहारनपुर: जिला पंचायत सदस्या बाेली भाजपा विधायक के आवास पर करूंगी आत्मदाह, बताई बड़ी वजह

locationसहारनपुरPublished: Sep 20, 2019 10:15:25 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

भाजपा की पुरानी कार्यकत्री है शशि
देवबंद विधायक पर लगाया है आराेप
शनिवार काे आत्मदाह की चेतावनी

shashi_tyagi.jpg

shashi tyagi

सहारनपुर। गंगाेह उप चुनाव (By Election) से पहले सहारनपुर (Saharanpur) में भाजपाईयाें (Bjp) के बीच की तकरार सड़क पर आ गई है। जिला पंचायत सदस्या व भाजपा नेत्री शशि त्यागी ने देवबंद से भाजपा के विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है।
यह भी पढ़ें

पुलिसकर्मी का वीडियाे वायरल, महिला ने थप्पड़ जड़ा ताे पैंर छूंकर मांगने लगा माफी

शुक्रवार काे आनन-फानन में बुलाई एक प्रेस कांफ्रेस में शशि त्यागी ने साफ कह दिया कि वह शनिवार काे विधायक आवास पर आत्महाद करेंगी। जिला पंचायत सदस्या की इस चेतावनी से भाजपाईयाें में हलचल मच गई है। अपने बयान में शशि त्यागी ने आराेप लगया है कि देवबंद विधायक ने कुछ लाेगाें पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें

बसपा सुप्रीमाें के करीबी रहे हाजी इकबाल के बेटे व ग्लाेकल यूनिवर्सिटी के सचिव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

एक सवाल के जवाब में शशि त्यागी ने कहा है कि उन्हाेंने पार्टी के अन्य पदाधिकारियाें से बात की लेकिन काेई सहायता नहीं हुई। इसलिए मजबूर हाेकर उन्हे अब आत्मदाह का यह कदम उठाना पड़ रहा है। उधर इस मामले में देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश से बात की गई ताे उन्हाेंने यही कहा कि, उन्हे इस मामले में काेई जानकारी नहीं है। शशि उन पर निराधार आराेप लगाई हैं।
ताे गुटबाजी भी आई सामने

एक सवाल के जवाब में शशि त्यागी ने यह भी कहा है कि उन्हाेंने लाेकसभा चुनाव 2019 में पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा के लिए काम किया था इस कारण भी उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। यानी कहीं ना कहीं चुनाव से पहले ही भाजपा की कथित गुटबाजी भी सड़क पर आती हुई दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें

Cobra से जीभ पर कराया Kiss फिर जाे हुआ उसे देख हर काेई रह गया सन्न, वीडियाे हुआ वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो