scriptVideo: भाजपा के इस केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, बोले- इस इस्लामिक यूनिवर्सिटी के छात्र हैं बगदादी आैर हाफिज सर्इद | bjp minister giriraj singh gave statement on deoband and ram mandir | Patrika News

Video: भाजपा के इस केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, बोले- इस इस्लामिक यूनिवर्सिटी के छात्र हैं बगदादी आैर हाफिज सर्इद

locationसहारनपुरPublished: Nov 28, 2018 05:08:30 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

राम मंदिर को लेकर भी दिया बड़ा बयान

news

Video: भाजपा के इस केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, बोले- इस इस्लामिक यूनिवर्सिटी के छात्र है बगदादी आैर हाफिज सर्इद

देवबंद।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बुधवार सुबह भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह देवीकुंड पर स्वामी ब्रहमानंद सरस्वती के स्वास्थ्य के बारे जानने पहुंचे।इस दौरान उन्होंने जनसंख्या वृद्धि पर लगाम लगाने व कानून बनाने की अपील की।वहीं केंद्रीय मंत्री ने दारूम उलूम पर निशाना साधते हुए एक विवादित बयान दिया।इसमें उन्होंने कहा कि गुरुकुल में पढ़ा हुआ बच्चा आज तक आतंकी नहीं बना।लेकिन बगदादी आैर हाफिज सईद दोनो देवबंद के विधार्थी रहे है।ऐसे मे मे समझता हूं।ये शिक्षा का मन्दिर नहीं है।ये आतंक का मंदिर है।वही उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर तल्ख टिप्पणी कर दी।

यह भी पढ़ें

पुलिस कस्टडी में युवक की हत्या का मामलाः पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद दो हत्यारोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

केंद्रीय मंत्री ने देवबंद को लेकर भी कह दी ये बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार सुबह ब्रह्मानंद सरस्वती के आश्रम में आये थे।वह यहां ब्रहमानंद सरस्वती का हाल जानने पहुंचे।इसके बाद उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मैं देवबंद भी गया था।देवबंद पहले देववृन्द था।इसे लोगों ने देवबंद कर दिया और हम गुरुकुल में गए थे।अभी देवृन्द के गुरुकुल में आज तक वहां से कोई बच्चा आतंकी नहीं निकला।लेकिन ये देवबंद जो है पता नहीं यहां शिक्षा का मंदिर है या आतंक का मंदिर है।हाफिज सईद और बगदादी ने भी यहीं से शिक्षा ग्रहण की है।इतना ही केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यहां के लोगों को मानवता के कल्याण के लिए शिक्षा दी जाती है या मानव के संगहार के लिए शिक्षा दी जाती है। क्योंकि बगदादी आज मानव का संगहार कर रहा है। और हाफिज सईद 26 सिंगारे भारत में वहीं किया ये दोनों देवबंद के विद्यार्थी है।

जनसंख्या समाधान के लिए कार्यक्रम आैर कानून बनाने की रखी मांग

वहीं उन्होंने बताया कि समाज के अंदर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तहत ये कार्यक्रम हो रहा है। अभी अमरोहा में किया गया।वहीं अक्टूबर में बागपत किया था।इसके बाद 2 दिसंबर को गाजियाबाद में किया जाएगा।इस मौके पर उन्होंने अपील कि जो देश के जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थक हैं।वो निश्चित रूप से 2 दिसंबर को गाजियाबाद पहुंचे।क्योंकि ये एक देश के लिए जनसंख्या विस्फोटक है। यह एक बारूद की तरह है, जो विकास को भी निगल रहा है और सामाजिक संस्था को भी विघ्न कर रहा है। इसीलिए हमें जनसंख्या नियंत्रण कानून देश में लाना जरूरी है।

नाम बदलने को कहीं सीएम को किया धन्यवाद

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि नाम बदलने से तकलीफ क्यों है।दुनिया गवाह है दुनिया के 20 देशों के नाम बदले गए है।एेसे में इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर मुख्यमंत्री को योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।उन्होंने आगे कहा कि सीएम योगी ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को बरकरार रखा।बख्तावर खिलजी ने नालंदा को लूटा अगर बख्तावरपुर का नाम बदलना है।तो यह स्वागत योग्य होगा।नाम बदलने में क्या नाम है आपका नाम बदलने नाम एक सांस्कृतिक पहचान होती है। इसलिए मेरा निवेदन है कि इसे बहस का मुद्दा ना बनाया जाए इसे स्वाभिमान का मुद्दा रखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो