scriptभाजपा के राज्य मंत्री का बड़ा बयान- भारतीय सेना एक के बदले काटेगी 10 सिर | bjp state minister said indian army get revenge pulwama martyrs | Patrika News

भाजपा के राज्य मंत्री का बड़ा बयान- भारतीय सेना एक के बदले काटेगी 10 सिर

locationसहारनपुरPublished: Feb 16, 2019 01:21:57 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

पश्चिम यूपी के सहारनपुर में पहुंचे भाजपा मंत्री

indian army

भाजपा के राज्य मंत्री का बड़ा बयान- भारतीय सेना एक के बदले काटेगी 10 सिर

सहारनपुर।जम्मू कश्मीर के पुलवामा मेें गुरुवार को अातंकी हमले में 40 जवानों की शहादत पर भाजपा के राज्यमंत्री ने निंदा जतार्इ।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की सेना इस घटना का बदला लेगी। सेना एक के शहीद के बदले दस सिर काटेगी। यह बात उन्होंने यूपी के सहारनुपर में कही। इसके साथ ही उन्होंने दारुल उलूम के बारे में कहा कि यह आतंकी गतिविधियां संचालित करने का मठ है।

यहां पहुंचे थे भाजपा मंत्री कहीं ये बातें

सिद्धपीठ माता श्री शाकंभरी देवी के दर्शन करने शुक्रवार को भाजपा के उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के नव मनोनीत अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला सहारनपुर पहुंचे।यहां उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री के घर पर पत्रकारों से वार्ता की।इस पर उन्होंने सबसे पहले पुलवामा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर दारुल उलूम पर कटाक्ष करने के साथ की। कहा कि इसका बदला हमारे भारतीय सेना के जवान लेंगे। वे एक शहीद के बदले दस सिर काटेंगे।

अपनी सरकार की गिनार्इ उपलब्धियां

इसके बाद सुनील भराला ने कहा कि माता शाकंभरी के समक्ष 5.5 करोड़ श्रमिकों के उद्धार के लिए काम करने का संकल्प लिया है।इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने 5.5 श्रमिकों के लिये 3 हजार रूपये पेंशन की योजना लागू करने काम किया।साथ ही ढाई एकड़ से कम जमीन जातने वाले किसानों को मजदूरों की श्रेणी में मानकर इस योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।इस योजना का शुभारंभ शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री को करना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो