scriptखतौली विधायक के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने खोला मोर्चा | Brahmin's protest against Khatauli MLA | Patrika News

खतौली विधायक के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने खोला मोर्चा

locationसहारनपुरPublished: Sep 24, 2020 06:34:55 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

खताैली विधायक के बयान से खफा हैं ब्राह्मण समाज
गुस्साए समाज के लोगों ने कहा माफी मागे विधायक

khtoli.jpg

protest against Khatauli MLA

सहारनपुर ( Saharanpur ) खतौली विधायक विक्रम सैनी के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने मोर्चा खोल दिया है। सहारनपुर के रामलीला मैदान में धरना दे रहे समाज के लोगों ने दो टूक कहा कि खतौली विधायक ( MLA )
को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

कृषि बिल के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, जोरदार प्रदर्शन के बाद इमरान मसूद ने कह दी बड़ी बात

धरना दे रहे ब्राह्मण समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे विधायक को अपनी पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि विधायक ने ब्राह्मणों पर गलत टिप्पणी की है जिस तरह से विधायक सैनी ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ बयान दिया है उसे पूरे देश के ब्राह्मणों में रोष है और सामूहिक रूप से इसका विरोध हो रहा है।
यह भी पढ़ें

काम की खबर: जानिये कब और कैसे निकाल सकते हैं PF का पूरा पैसा

उन्होंने यह भी कहा कि अगर विधायक अब अपने खिलाफ कार्यवाही से बचना चाहते हैं तो उन्हें हाथ जोड़कर पूरे ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो ब्राह्मण समाज अब शांत नहीं बैठेगा और विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल देगा। चेतावनी देने वालों में युवा नेता प्रणव शर्मा सागर भलस्वा रोहित विशाल शर्मा हर्षित शर्मा सागर शर्मा शिवम शर्मा हिमांशु शर्मा आदि शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो