script

मुर्गियों का खाना महंगा होने से महंगा हुआ सुबह का नाश्ता

locationसहारनपुरPublished: Dec 08, 2021 11:58:47 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

ठंड बढ़ते ही प्रोटीन फीड की डिमांड बढ़ गई है। इससे मुर्गियों का दाना महंगा हाे गया है। इसका असर मुर्गियों के अंडों की कीमतों पर पड़ा है जिससे सुबह का नाश्ता महंगा हाे गया है।

नाश्ता

ऑमलेट

सहारनपुर. मुर्गियों का खाना महंगा होने से सुबह के नाश्ते की प्लेट में ही हो गई है। सोया मिल्क रेट ठंड पड़ते ही दोगुने हो गए हैं। इसका सीधा असर पोल्ट्री उद्योग पर पड़ा है। पोल्ट्री उद्योग पर महंगाई की मार पड़ते ही अंडे की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। अंडे की कीमत बढ़ने से सुबह का नाश्ता यानी ऑमलेट भी महंगा हो गया है।

पोल्ट्री उद्योग में सोया मील मुर्गियों को खिलाया जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे मुर्गियों का दाना भी कहते हैं। सोयामील खाने के बाद ही मुर्गीयां अंडा देती हैं। अब सोयामील के रेट अचानक दोगुने हो गए हैं। दो महीने पहले सोयमील 3500 रुपए कुंतल मिल रहा था लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर ₹6500 प्रति कुंतल हो गई है। इसके पीछे सर्दी बढ़ते ही प्रोटीन सोर्स यानी एनर्जी सोर्स के मांग बढ़ने को वजह माना जा रहा है।
पिछले दिनों आए बर्ड फ्लू के संकट और लगे लॉकडाउन के बाद पोल्ट्री उद्योग घाटे में चल रहा था। ऐसे में सोयामील की डिमांड भी कम थी और यही कारण था कि सोयामील के रेट भी कम थे। अब लॉकडाउन खुलने के बाद लोग बार एक बार फिर से अंडे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सुबह के नाश्ते में ऑमलेट का चलन फिर से लौट रहा है, लेकिन अब अंडे के दाम महंगे हो गए हैं। बाजार में अंडा थोक में चार रुपए का मिल रहा है। बाद में यह पांच से छह तक भी बेचा जा रहा है। अंडे की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे सोयामील के दाम बढ़ने को वजह माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पोल्ट्री एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मंसूर का का कहना है कि अचानक से सोयामील के रेट बढ़े हैं। रेट दोगुना हो जाने से पोल्ट्री उद्योग पर एक बार फिर से कारोबारी संकट दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर दाम बढ़ते रहे तो इससे हालात और खराब हो जाएंगे। अंडा व्यापारी मोहकम सिंह के अनुसार पिछले एक वर्ष में इस कारोबार में काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों ने कारोबार बंद कर दिया है। अब जिस तरह से एक बार फिर से सोयमील महंगा हुआ है उससे फिर से संकट की स्थिति है। अंडे की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है लेकिन इससे बढ़ी कीमतों की पूर्ति नहीं की जा सकती।

ट्रेंडिंग वीडियो