scriptUP Assembly elections 2022 प्रथम विधान सभा सीट पर बसपा ने आठवी पास करोड़पति प्रत्याशी को मैदान में उतारा | BSP candidate eighth pass on the first assembly seat | Patrika News

UP Assembly elections 2022 प्रथम विधान सभा सीट पर बसपा ने आठवी पास करोड़पति प्रत्याशी को मैदान में उतारा

locationसहारनपुरPublished: Jan 28, 2022 09:02:55 am

Submitted by:

Shivmani Tyagi

बसपा पार्टी के रईस सहारनपुर की सातों विधान सभा सीटों पर अब तक सबसे कम पढ़े-लिखे प्रत्याशी है लेकिन इनके पास चार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ-साथ पिस्तौल और राइफल भी है

rais.jpg

बेहट विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी

सहारनपुर। बीएसपी ने यूपी की प्रथम विधान सभा सीट पर आठवी पास प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इनका नाम रईस है। रईस भले ही आठवी पास हों लेकिन इनके पास संपत्ति की कोई कमी नहीं। रईस ने नामांकन दाखिल करते समय अपने पास चार करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई है। जाहिर सी बात है कि उनके पास संपत्ति इससे कहीं अधिक होगी।
सहारनपुर की सातों विधान सभा सीटों पर अब तक जितने भी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं उनमें रईस सबसे कम पढ़े हुए हैं। यह अलग बात है कि कोई प्रत्याशी कितना पढ़ा लिखा है इससे जनता को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। अधिकांशस मतदाता पार्टी और समीकरण देखकर ही वोट करते हैं लेकिन ऐसे जागरूक मतदाताओं की भी कमी नहीं है जो मतदान से पहले प्रत्याशी के बारे में जानते हैं और उनके कार्य के साथ-साथ उनकी शिक्षा भी देखते हैं। गुरुवार को सहारनपुर में अलग-अलग पार्टियों के 26 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इनमें निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रुद्रसैन और इनके भाई इंद्रसैन ने भी गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों भाई करोड़पति हैं और इनके पास भी काफी संपत्ति है। रुद्रसेन के पास 9 करोड़ 60 लाख रुपये और इंद्रसेन के पास पांच करोड़ रुपये की संपत्ति है। देवबंद विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी के पास भी संपत्ति की कोई कमी नहीं। इनके पास छह करोड़ रुपये की संपत्ति है। नगर विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी मनीष अरोड़ भी करोड़पति हैं। इनके पास पांच करोड़ रुपये की संपत्ति है।

ट्रेंडिंग वीडियो