scriptइस सीट पर आज मायावती के जन्मदिन का प्राेग्राम तय कर सकता है प्रत्याशी का नाम | BSP will show its strenth today in sahranpur | Patrika News

इस सीट पर आज मायावती के जन्मदिन का प्राेग्राम तय कर सकता है प्रत्याशी का नाम

locationसहारनपुरPublished: Jan 15, 2019 10:39:16 am

Submitted by:

shivmani tyagi

बसपा सुप्रीमाे मायावती के जन्मदिन पर आज सहारनपुर के गांधी पार्क मैदान में आयाेजित कार्यक्रम में बसपा अपनी ताकत दिखाई देगी।

news

गठबंधन

सहारनपुर। सपा-बसपा गठबंधन की घाेषणा के चाैथे दिन आैर लोकसभा चुनाव के टिकटों की घोषणा होने से ठीक पहले आज 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर आज सहारनपुर के गांधी पार्क मैदान में बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। एेसा माना जा रहा है कि, आज के इस कार्यक्रम से ही काफी हद तक सहारनपुर में बसपा की ताकत और एक जुटता का पता लगा जाएगा। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए अलग-अलग विधानसभाओं से पार्टी के पदाधिकारियाें आैर विधानसभा प्राभारियाें काे टारगेट दिए गए हैं। इस कार्यक्रम की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। मंडल स्तर पर प्रोग्राम करके बसपा समर्थकों आैर कार्यकर्ताआें से प्रोग्राम में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा था। अब देखना यह है कि इस प्रोग्राम में कितनी बड़ी संख्या में बसपाई पहुंचते हैं आैर बसपा कितनी भीड़ जुटा पाती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज के इस प्रोग्राम से सहारनपुर सीट पर बसपा का प्रत्याशी कौन होगा यह भी लगभग तय हो जाएगा। इस प्राेग्राम का फीडबैक लखनऊ तक जाएगा आैर इसके बाद ही तय हाेगा कि सहारनपुर में सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी काैन हाेगा ?
कार्यक्रम के लिए 63 पाेंड का केक बनवाया गया है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि बसपा सुप्रीमाें का 63वा जन्मदिन है आैर इसी कारण 63 पाेंड का केक बनवाया गया है। सहारनपुर से बसपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गाैतम ने बताया कि आज बड़ी संख्या में बसपा भीड़ जुटाएगी।
सपा पदाधिकारियाें की माैजूदगी भी हाेगी देखने वाली बात

गठबंधन के बाद आज के इस प्राेग्राम में कितनी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पहुंचते हैं कि यह भी देखने वाली बात हाेगी। सपा सुप्रीमाे अखिलेश यादव कह चुके हैं कि मायावती का सम्मान उनके लिए महत्वपूर्ण हैं एेसे में यह देखने वाली बात हाेगी कि आज के प्राेग्राम में कितनी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी पहुंचेंगे। राजनीतिक गलियाराें में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा सुप्रीमाे अखिलेश यादव भी बसपा सुप्रीमाे मायावती काे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो