scriptElection Live : गंगोह उपचुनाव में वोटिंग से पहले EVM में गड़बड़ी, तत्काल आठ मशीनों को बदला गया | By Poll Election 2019 up Gangoh seat, EVM disturbance before voting | Patrika News

Election Live : गंगोह उपचुनाव में वोटिंग से पहले EVM में गड़बड़ी, तत्काल आठ मशीनों को बदला गया

locationसहारनपुरPublished: Oct 21, 2019 12:05:21 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Highlights

गंगोह सीट पर मतदान जारी
वोटिंग से पहले आठ मशीनों में गड़बड़ी
मतदान शुरू होने से पहले मशीनों को बदला गया

voting.jpeg
सहारनपुर। सहारनपुर की गंगोह विधानसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। वहीं अब तक गंगोह विधानसभा मे 11:00 बजे तक 28.25 % वोट डाले जा चुके हैं। अब देखना होगा जनता किसकी किस्मत का फैसला करती है। आज हो रहे उपचुनाव का 24 अक्टूबर को नतीजे सामने आने है।
हाालकि मतदान शुर होने के साथ ही ईवीएम में गड़बीड़ का दौर शुरू हो गया। सुबह के समय ही आठ मशीनों में गड़बड़ी सामने आई। जिसके बाद तत्काल इन मशीनों को बदला गया। गंगोह में उपचुनाव सीट से इस बार बीजेपी की ओर से कीरत सिंह, सपा की ओर से इंद्रसेन और कांग्रेस ने नोमान मसूद को उम्मीदवार बनाया है जबकि बसपा ने चौधरी इरशाद को प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि गंगोह सीट पर इससे पहले बीजेपी का ही कब्जा था। इस सीट से प्रदीप चौधरी विधायक थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में कैराना से सांसस चुने जाने के बाद एक बार ये सीट खाली हो गई थी। जिस पर आज मतदान हो रहा है।
अब देखना होगा बीजेपी अपना गढ़ बचाने में कामयाब हो पाती है या नहीं क्योंकि खुद सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने आए थे। आज हो रहे मततान के लिए 426 बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए सात कंपनी पीएसी, पैरा मिलिट्री फोर्स समेत 2000 से अधिक पुलिसकर्मी ड्यूटी में लगाए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो