script2016: इन नेताओं के बयानों ने साल भर लगाई आग | byebye 2016: controvertial statments by leaders during year news in hindi | Patrika News

2016: इन नेताओं के बयानों ने साल भर लगाई आग

locationसहारनपुरPublished: Dec 28, 2016 03:46:00 pm

Submitted by:

sandeep tomar

साल 2016 में इन नेताओं ने बलात्कार जैसी घटना पर भी गलतबयानी की

politics

politics

सहारनपुर। इतिहास के पन्नाें पर भले ही वर्ष 2016 की पहचान नाेटबंदी वाले साल के रूप में रहे लेकिन इस साल नेताआें की जुबान भी खूब फिसली। उत्तर प्रदेश में पूरे साल विवादित बयानाें काे लेकर विवाद उत्पन्न हाेते रहे। सपा के फायर ब्रांड नेता आजम खान से लेकर भाजपा के संगीत साेम आैर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने अपने बयानाें से प्रदेश देश की राजनीतिक में तड़का लगाए रखा। यानि साफ है कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास के पन्नाें में इस साल काे विवादित बयानाें वाला साल भी कहा जाए ताे काेई अतिश्याेक्ति नहीं हाेगी।

आईए एक नजर डालते हैं वर्ष भर के विवादित आैर चर्चित बयानाें पर

मुख्य रूप से वर्ष 2016 विवादित बयानाें काे लेकर समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खान के नाम रहा। माेहम्मद आजम खान ने बुलंदशहर हाईवे गैंगरेप की उस घटना जिसने पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में महिलाआें की सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया, बेहद हल्का बयान दिया। इस बयान पर जब देश की सबसे अदालत में आजम खान से जवाब मांगा गया ताे वह मुकर गए आैर उन्हाेंने अपने हलफनामे में कहा कि, मीडिया ने उनके बयान काे ताेड़ मराेड़ कर पेश किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे बाेटी-बाेटी की धमकी देकर पूरे देश ही नहीं विदेशाें तक सुर्खियाें में छाने वाले कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने भी इस साल कम विवादित बयान नहीं दिए। उन्हाेंने देश की सीमा पर भारतीय जवानाें के शहीद हाेने की सीरियल घटनाआें पर नरेंद्र माेदी के 56 इंच के सीने पर बयान दिया ताे नाेटबंदी पर भी कई विवादित बयान दिए। इसी तरह से मुजफ्फरनगर दंगे के दाैरान सुर्खियाें में भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत साेम भी इस वर्ष विवादित बयानाें काे लेकर विवादाें में रहे।


कैबिनेट मंत्री आजम खान के विवादित बयान एक नजर में

1. कैबिनेट मंत्री आजम खान की जुबान फिसली आैर अपनी ही पार्टी यानि समाजवादी पार्टी काे डूबता हुआ जहाज बता दिया।

2. बुलंदशहर गैगरेंप कांड जिसने में यूपी के साथ-साथ देश काे झकझाेर दिया, इतनी बड़ी घटना पर आजम खान ने कहा कि, यह कार्य विराेधी राजनीतिक पार्टियाें का लगता है, सत्ता की खातिर विराेधी पार्टियां कहीं तक भी जा सकती हैं।

3. इसी तरह से दादरी हत्याकांड पर विवादित बयान देते हुए आजम खान ने कहा कि गाय के चाहने वाले किसी भी होटल के मैन्यू में बीफ का दाम न लिखने दें आैर यदि हाेटल लिखता है ताे उसे बाबरी मस्जिद की तरह ताेड़ दिया जाए।

4. आजम खान ने किराए के मकानाें में रहने वाले परिवाराें पर एक विवादित देते हुए कहा कि मकान मालिक किराएदाराें की बेटियाें पर बुरी नजर रखते हैं।

5. उत्तर प्रदेश की जनता काे एहसान फरामाेश बताते हुए लखनऊ के एक प्राेग्राम में कहा कि जनता एहशान फरामाेश है आैर विकास कराने वालाें काे धूल चटा देती है।

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने दिए ये बयान

1. इमरान मसूद ने सहारनपुर में हुई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान मसूद की रैली से ठीक पहले मुसलमानाें आैर अमित शाह पर बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, अमित शाह के हाथ गुजरात दंगाें आैर भाेपाल एनकाउंटर से रंगे हुए हैं। उन्हाेंने मुसलमानाें पर कहा कि, यदि काेई मुसलमान अमित शाह की रैली में जाता है ताे मुझे उसके मुसलमान हाेने पर शक है।

2. इमरान मसूद ने हाल ही मुजफ्फरनगर में आयाेजित एक सभा में नाेटबंदी पर चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे पेटीएम का ब्रांड एम्बेसडर बताते हए कहा कि पीएम पेटीएम के ब्रांड एम्बेसडर हैं आैर पेटू पीएम हैं। इमरान यह भी कह गए कि नरेंद्र माेदी आैर उनकी जमात का डीएनए खराब है।

3. इमरान मसूद ने भारतीय जनता पार्टी काे देश की दुश्मन पार्टी बताया आैर कहा कि जब भारत आजाद नहीं हुआ ताे भाजपा अंग्रेजाें के तलवे चाटती थी आैर अब नाटेबंदी करके एक बार फिर भाजपा ने देश काे कमजाेर करने का काम किया। इमरान मसूद आरएसएस काे भी अंग्रेजाें का दलाल भी बताया।

4. इमरान मसूद ने सरहद परर लगातार सैनिकाें के शहीद हाेने पर कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी का सीना घटकर 25 इंच रह गया है आैर पेट बढ़कर 75 इंच का हाे गया है। नाेटबंदी पर इमरान ने यह भी कहा कि माेदी अगर पढ़े लिखे हाेते ताे इस तरह के उटपटांग फैसले ना लेते।

संगीत साेम के विवादित बयानाें पर एक नजर

1. मेरठ की सरधना सीट से एमएलए आैर भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत साेम ने चुनाव 2017 काे भारत आैर पाकिस्तान के बीच चुनाव की संज्ञा दी। मेरठ में आयाेजित एक प्राेग्राम में उन्हाेंने कहा कि 2017 चुनाव में बीजेपी काे हराना यहां पाकिस्तान बनाने जैसे हाेगा।

2. उरी हमले के बाद संगीत साेम का गुस्सा भारत में आकर वाहवाही लूटने वाले पाकिस्तानी कलकाराें पर फूटा उन्हाेंने कहा कि, पाकिस्तानी कलाकाराें की जूताें से पिटाई हाेनी चाहिए।

3. दादरी कांड पर भी संगीत साेम का एक बयान विवादाें में रहा। उन्हाेंने दादरी पहुंचकर कहा कि गाय की हत्या करने वालाें काे यूपी सरकार हवाई जहाज से लखनऊ बुला रही है।

4. कैराना पलायन मुद्दे पर भी संगीत साेम ने कहा कि कैराना में पाकिस्तान जैसे हालात हैं आैर एक वर्ग के लाेगाें की वजह से यहां काफी परिवार पलायन कर गए आैर बाकी भी पलायन काे मजबूर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो