script

Rashifal मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का 23 जुलाई का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 23, 2019 08:54:57 am

Submitted by:

shivmani tyagi

जानिए मंगलवार आज क्या कहते हैं मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि के सितारे
यह भी जानिए कैसा रहने वाला है Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen राशि वालाें के लिए आज का दिन
Chandra Rashifal से भविष्य बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ

Rashifal 23 july 2019 क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। यह जानने के लिए जानते हैं मंगलवार आज का सभी राशियाें का चंद्र राशिफल। राशिफल में बन रहे याेग और समय की चाल से भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

23 जुलाई का राशिफल मेष राशि | aaj ka rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
चिंताओं से घिरे रहेंगे। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिल रहा है। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है। आज ब्राह्मण को अन्न दान करना शुभ है।
23 जुलाई काराशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया है उन्हें भी आज याद दिलाएं, आज रुका हुआ पैसा आप तक लौटने के योग बने हुए हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। विदेश यात्रा भी आज करनी पड़ सकती हैं। प्रमोशन के योग भी बने हुए हैं। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखें।
23 जुलाई काराशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मन चंचल बना रहेगा। पारिवारिक समस्याएं घेरने की कोशिश करेंगी नकारात्मक विचार भी आज आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सकारात्मक बने रहें। ईश्वर का ध्यान करते हुए अपने कार्यों में ईमानदारी से कदम आगे बढ़ाएं सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
23 जुलाई का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज मन चंचल है अनोखी ऊर्जा से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। अचानक किसी भी कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से बचें। जब तक आपसे ना पूछा जाए दूसरों को सलाह देना भी उचित नहीं है। आपके आसपास का माहौल आपके अनुरूप नहीं है। इसलिए आपको थोड़ा सा संयम रखना चाहिए धैर्य बनाए रखें। आपका कानूनी पक्ष भी कमजोर है। विवाद से बचें।

23 जुलाई का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। किसी अनजान डर से परेशान हो सकते हैं। खर्च की अधिकता आज आपकी राशि में बनी हुई है। आमदनी में भी कमी की होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। ध्यान रखें आज किसी को भी पैसा उधार ना दें। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग नहीं हैं।
23 जुलाई का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। नकारात्मक विचार आज सुबह से ही आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए भी दिन चुनौती भरा है। पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज किसी से भी आपको बहस कर नहीं करनी है। बहस विवाद का कारण बन सकती है। मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है।
23 जुलाई का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। जो नौकरी पेशा लोग हैं उनके लिए अच्छे योग बने हुए हैं। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। आज अपने कार्यों का प्रदर्शन जरूर करें। सहकर्मियों से मधुर व्यवहार बना कर रखें। किसी से भी बहस करने से बचें। आज किसी को भी पैसा उधार नहीं देना है मंगलवार को पैसा उधार देने से बचें।
राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए 23 जुलाई मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। रूके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। तर्क के बाद ही निर्णय करें बुद्धि का प्रयोग करते हुए प्रस्तावों का चयन करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है उत्तम है आज नया वाहन खरीद सकते हैं।
23 जुलाई का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
तनाव घेरने की कोशिश कर सकता है। पारिवारिक सदस्यों से बहस करने से बचें। मन आज आपका अशांत रहेगा चंचल बना रहेगा। मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुनें। अच्छा साहित्य पढ़ें। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सा सचेत रहें।

23 जुलाई का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 23 जुलाई 2019 का दिन चुनौती भरा है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। संतान के प्रति चल रही परेशानियां तो कम होंगी लेकिन संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मौसम का असर उनके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। आज किसी पुराने कार्य की वजह से समस्याएं आ सकती हैं लेकिन दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है। दोपहर बाद आपके सभी कार्यों में गति आएगी।

23 जुलाई का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। चिंताएं बढ़ की कोशिश कर सकती हैं मन चंचल बना रहेगा नकारात्मक विचार आपके व्यक्तित्व में घर करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा सकारात्मक बने रहे वाणी में मिठास रखें दूसरों को कोई ऐसी बात ना कहीं जो उन्हें बुरी लगती हो धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा देवों के देव महादेव की विशेष कृपा कुंभ राशि वालों पर बनी हुई है।
23 जुलाई का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। अच्छे योग बन रहे हैं। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंकाएं भी बनी हुई है। इसलिए आपको आज पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो