scriptचलती ट्रेन में हुई चेकिंग ताे 600 से अधिक यात्री मिले बिना टिकट, वसूला लाखाें का जुर्माना | Checking in running train between saharanpur and ambala | Patrika News

चलती ट्रेन में हुई चेकिंग ताे 600 से अधिक यात्री मिले बिना टिकट, वसूला लाखाें का जुर्माना

locationसहारनपुरPublished: Aug 23, 2019 09:30:07 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

खबर की प्रमुख बातें

सहारनपुर अंबाला के बीच हुई चेकिंग
चलती ट्रेनाें में चेकिंग से मचा हड़कंप
2 लाख से अधिक का लगा जुर्माना

Passengers risking their lives to get space in trains

Passengers risking their lives to get space in trains

सहारनपुर। ट्रेनाें में सफर करते समय अधिकांश यात्री टिकट नहीं लेते, टिकट की चाेरी करने वालाें में डेली पैसेंजर की संख्या सबसे अधिक है। यह बात शुक्रवार काे सहारनपुर-अंबाला के बीच हुई ट्रेन चेकिंग में एक बार फिर सामने आई गई। यहां चलती ट्रेन में चेकिंग की गई ताे 600 से अधिक यात्री बेटिकट मिले। इन पर 2 लाख से अधिक जुर्माना लगा है।
शुक्रवार काे अंबाला से आई रेलवे की टीम ने सहारनपुर और अंबला के बीच चलती ट्रेनाें में चेकिंग की। इस दाैरान 242 यात्री बगैर टिकट यात्रा करते हुए मिले। इनसे 75 हजार रुपये दंड वसूला गया। इनके अलावा 369 यात्री गलत तरीके से सफर कर रहे थे। इन पर 1 लाख 88 हजार 190 रुपये जुर्माना वसूला गया। इतना ही नहीं ट्रेन में गंदगी फैलाने वाले 20 यात्रियाें पर भी जुर्माना लगा। इनसे 4200 रुपये वसूले गए। इस तरह शुक्रवार काे हुई इस चेकिंग 631 यात्रियाें से 2 लाख 67 हजार 430 वसूले गए।
यह चेकिंग अंबाला डिवीजन के एडीआरएम पंकज गुप्ता के निर्देशन में हुई वह भी टीम के साथ रहे। सीनियर डीसीएम हरिमाेहन गुप्ता ने बताया कि यह चेकिंग अब लगातार चलती रहेगी और चलती ट्रेनाें में यात्रियाें काे चेक किया जाएगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो