scriptसहारनपुर में कोविड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री | Chief Minister to inspect Kovid-19 control room in Saharanpur | Patrika News

सहारनपुर में कोविड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री

locationसहारनपुरPublished: Jan 18, 2022 10:41:47 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

यूपी के सहारनपुर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर में कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए गए इंतजमों का निरीक्षण करेंगे।

cm_yogi_new.jpg

cm yogi

सहारनपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर आ सकते हैं। सहारनपुर में वह कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगे। दरअसल सहारनपुर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन यहां 100 से अधिक नए रोगी सामने आ रहे हैं। ऐसे में सहारनपुर प्रशासन की कोरोनावायरस के लिए क्या तैयारियां हैं इसी का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर पहुंच सकते हैं।

यह अलग बात है कि अभी तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सरकारी कार्यक्रम नहीं पहुंचा है लेकिन उनके सहारनपुर पहुंचने की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग कर दी गई है और कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बिना वैक्सीनेशन कार्ड दिखाएं एंट्री नहीं मिल रही है। प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में लगा हुआ है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पूरी तरह से कोविड कंट्रोल सेंटर तैयार है।
कोविड से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। निगम में ही कोविड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। हाल ही में मुख्य सचिव सहारनपुर पहुंचे थे और उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सहारनपुर आ रहे हैं और वह भी अब यहां कोविड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कोरोना मरीजों से भी बात करेंगे और उनसे उनका हाल जानेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो