scriptसहारनपुर पहुंचकर CM योगी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा खुद को न समझें कमजोर | CM Yogi Adityanath in Saharanpur today | Patrika News

सहारनपुर पहुंचकर CM योगी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा खुद को न समझें कमजोर

locationसहारनपुरPublished: Aug 17, 2022 04:28:52 pm

Submitted by:

Jyoti Singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर सीएम ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए राजनीतक हालातों और विकास कार्यों का फीडबैक लिया।

cm_yogi_adityanath_in_saharanpur_today.jpg
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। भाजपाईयों के साथ मीटिंग करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता खुद को कमजोर ना समझें। उन्हें अपनी बात कहने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं है। वह सीधे अपनी बात कह सकते हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर सीधे लिख सकते हैं उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। गौरतलब है कि सीएम बुधवार को सहारनपुर मंडल के दौरे पर पहुंचे थे। सरसावा एयरबेस स्टेशन पर सरकारी विमान से उतरने के बाद वह हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और भाजपाईयों से बात करते हुए राजनीतक हालातों और विकास कार्यों का फीडबैक लिया।
यह भी पढ़े – ड्रीम प्रोजेक्ट जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों को मेट्रो रेल की मिलेगी सौगात, शुरू हुई तैयारी

विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

इसके बाद सीएम योगी सहारनपुर यूनिवर्सिटी पहुंचे। विश्व विद्यालय का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में मंडल के तीनों जिलों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के विकास कार्यों की समीक्षा की। यहां अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग करते हुए सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता का हर हालत में मान रखा जाए। यदि कार्यकर्ता कोई भी जनसमस्या लेकर आता है तो उसकी समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाए। सीएम ने कहा कि विकास कार्यों में धीमी गति का फीडबैक मिला है इसलिए विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। जनहित और विकास वाले कार्यों में समय और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े – ग्रेटर नोएडा को जल्द मिलेगी रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग की फैसिलिटी, जानें क्या होंगे फायदे

आगामी चुनाव की तैयारी में भाजपा

मुख्यमंत्री के इस दौरे को आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जिस तरह से सीएम ने संगठन के सबसे निचले और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी कार्यकर्ता को हिम्मत दी है उससे जाहिर हो रहा है कि अब आगामी चुनाव की तैयारी में भाजपा है। बतादें कि सहारनपुर की सीट पिछले संसदीय चुनाव में भाजपा हार गई थी। अब भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से अपनी खोई हुई सीट को पाना चाहती है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली पर भी संगठन का पूरा फोकस है। दोपहर तीन बजे तक सीएम सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक कर रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो