scriptUP By Election Result: भाजपा से यह सीट छीनेगी कांग्रेस! जीत की ओर बढ़ रहे कदम | Congress Candidate Took Lead in Gangoh By Election Result | Patrika News

UP By Election Result: भाजपा से यह सीट छीनेगी कांग्रेस! जीत की ओर बढ़ रहे कदम

locationसहारनपुरPublished: Oct 24, 2019 01:00:04 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

2017 में हुए चुनाव में BJP के प्रदीप चौधरी ने दर्ज की थी जीत
2019 के लोकसभा चुनाव में Kairana से जीतकर पहुंच गए थे संसद
Imran Masood के भाई नोमान मसूद हैंं Congress उम्‍मीदवार

congress_1.jpg
सहारनपुर। गंगोह (Gangoh) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह से चल रही है। अब तक 16 राउंड की मतगणना हो चुकी है। फिलहाल वहां से भाजपा (BJP) को झटका लगता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्‍मीदवार वहां पर कांग्रेस (Congress) प्रत्‍याशी से साढ़े 8 हजार से ज्‍यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस रुझान को देखते हुए कांग्रेस समर्थकों में खुशी देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav ने एमएलसी चुनाव के लिए धर्मेंद्र कुमार यादव को दिया टिकट

गंगोह विधानसभा सीट पर 2017 में हुए चुनाव में भाजपा के प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदीप चौधरी कैराना से जीतकर संसद पहुंच गए थे। इसके बाद यहां पर दोबारा चुनाव हुए थे। यहां से भाजपा ने कीरत सिंह जबक‍ि कांग्रेस ने इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद को टिकट दिया था। सपा ने गंगोह से इंद्रसेन चौधरी और बसपा (BSP) ने इरशाद चौधरी को मौका दिया है। 21 अक्‍टूबर को यहां पर मतदान हुआ था। 24 अक्‍टूबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई थी। अब तक 16 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। इसमें कांग्रेस के नोमान मसूद 8629 वोट से भाजपा के कीरत सिंह से बढ़त बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें

दिवाली से पहले होमगार्डों के लिए बड़ी खुशखबरी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किये ये आदेश

Gangoh By Election: 16वें राउंड का Result

Congress- नोमान मसूद- 41660

BJP- कीरत सिंह- 33031

SP- इंद्रसेन- 26275

BSP- इरशाद- 14798

कुल मतदान – 117718

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो