सहारनपुर

सहारनपुर के सुल्तानपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की पंचायत आज

सहारनपुर के चिलकाना में वर्ष 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सभा की थी और अब प्रियंका गांधी भी यहां किसान पंचायत में पहुंच रही हैं।

सहारनपुरFeb 10, 2021 / 11:39 am

shivmani tyagi

भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे : प्रियंका गांधी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार आज चिलकाना के सुल्तानपुर में किसान पंचायत को संबोधित करेंगी। पंचायत के मंच से जमकर सियासी तीर चलाने की तैयारी है। किसानों की पीड़ा को प्रियंका मुद्दा बनाकर कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश करेंगी। इस कार्यक्रम की तैयारियों में कांग्रेसी पिछले एक सप्ताह से लगे हुए हैं। यह अलग बात है कि प्रशासन ने इस कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी लेकिन कांग्रेसियों का दावा है कि किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें

सहारनपुर में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले धारा 144 लगाई गई, देखें वीडियो

कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सहारनपुर की नहीं आसपास के जिलों से भी किसान इस पंचायत में पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में कांग्रेसियों ने गांव-गांव जाकर लोगों को पंचायत में पहुंचने का न्योता दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब दो बजे प्रियंका गांधी किसान पंचायत के मंच पर पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है और इससे अधिक लोगों के खड़ा होने की व्यवस्था है।

पुलिस बल किया गया तैनात
किसान पंचायत में शांति व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर के अनुसार छह एसएचओ, दस सब इंस्पेक्टर, 40 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी और एक व्रज वाहन के अलावा 10 महिला कांस्टेबल व पांच ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल लगाए गए हैं।
दोहराया जाएगा इतिहास
सहारनपुर के चिलकाना में वर्ष 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तत्कालीन सिंचाई मंत्री महमूद अली खान के चुनाव के लिए प्रचार किया था। वर्ष 1983 में भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव राजीव गांधी चिलकाना आई थी और बड़ी जनसभा की थी अब एक बार फिर से प्रियंका चिलकाना में ही किसान पंचायत में पहुंच रही हैं।
ये है कार्यक्रम

सुबह 10 बजे – देहरादून एयरपोर्ट
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.