script

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा खुद काे अकेला ना समझे ”एएमयू” के स्टूडेंट, दिया ये आश्वासन

locationसहारनपुरPublished: Feb 14, 2019 06:15:36 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

एमएयू के स्टूडेंट के लिए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने दिया बड़ा बयान जानिए क्या कहते हैं इमरान मसूद

saharanpur

imran masood

सहारनपुर। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने एएमयू के स्टूडेंट से कहा है कि, एएमयू के स्टूडेंट खुद काे अकेला ना समझें। यह बात उन्हाेंने अपने फेसबुक पेज पर लाईव आकर कही है। यह बात कहते हुए उन्हाेंने एएमयू स्टूडेंट से यह भी कहा कि वह किसी भी तरह की राजनीति में ना पड़े। एएमयू के स्टूडेंट्स काे लाेग इस्तेमाल करना चाहते हैं आैर एएमयू काे खत्म करने के लिए बहुत सारे लाेग लगे हुए हैं। इसलिए एएमयू काे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। माता-पिता पढ़ने के लिए बच्चाें का एएमयू भेजते हैं यह बात एएमयू के बच्चाें काे ध्यान रखनी चाहिए।
इमरान मसूद ने लाईव बाेलते हुए कहा कि पिछले दाे दिन से जिस तरह से धरना चला है आैर जाे मुकदमें लिखे गए हैं वह किसी भी सूरत में ठीक नहीं बर्दाश्त के लायक नहीं है। बाेले कि, मैने अलीगढ़ के जिलाधिकारी से बात की है आैर यह आश्वासन मिला है कि राज द्राेह का जाे मुकदमा लिखा गया है उसे वापस लिया जाएगा।
एएमयू स्टूडेंट से किसी राजनीतितक पचड़े में पड़ने से इंकार करते हुए इमरान मसूद ने राजनीतिक भाषा भी बाेली आैर कहा कि, भारतीय जनता पार्टी उन्हे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती जाे उनकी विचार धारा से मेल नहीं खाते। भाजपा एेसे लाेगाे काे क्रश करना चाहती है लेकिन हमे न्यायपालिका पर विश्वास रखना है। यह भी कहा कि, मैं समझता हूं कि हम सभी काे विश्वास भी है आैर न्याय पालिका से समय-समय पर हमें राहत भी मिली है।
यह कहते हुए कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद स्टूडेंट से यह आह्वान करते हैं कि, वह काेई भी एेेसा काम ना करें जिससे यूनिवर्सिटी बदनाम हाे आैर स्टूडेंट की दुश्वारियां भी बढ़ें। आश्वात किया कि, मुकदमा आपका भी लिखा जाएगा। कानून सबके लिए बराबर है। ये देश किसी एक विचारधारा की जागीर नहीं है। बाेले कि, हमारी काैम ने भी जंगे आजादी में खून बहाया है कुर्बानिया दी हैं। ये बद किमश्मती है कि जिन्हाेंने जंगे आजादी के अंदर एक इंजेक्शन भी खून नहीं दिया वाे आज हमे देश भक्ति का पाठ पढ़ाने की काेशिश करते हैं।
आगे इमरान मसूद ने कहा कि, चुनावी साल है, चुनावी साल में आपकाे इस्तेमाल करके, एएमयू काे इस्तेमाल करके, कुछ लाेग अपनी राजनीतिक राेटियां सेकना चाहते हैं लेकिन स्टूडेंट काे यह बात समझनी हाेगी आैर इस्तेमाल हाेने से बचना हाेगा। कहा कि, आप लाेग पढ़ाई पर ध्यान दीजिए पढ़ने के लिए आए हैं।
डॉक्टर इंजीनियर आैर वकील बनकर निकलिए। आपकी लड़ाई काे मजबूती के साथ हम लड़ेंगे आैर पहले भी लड़ा है लेकिन हमारी काेशिश है कि आपकाे तमाम परेशानियाें से बचाकर रखा जाएगा आैर आप भी काेई एेसा कदम ना उठाएं जाे आपकी परेशानियाें काे बढ़ा दें।

ट्रेंडिंग वीडियो