script

CAB पर भड़के इमरान मसूद, बोले- देश में नफरत फैला रही BJP, देखें Video

locationसहारनपुरPublished: Dec 12, 2019 12:56:32 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- नागरिकता संशोधन बिल को काला कानून बताते हुए बिल प्रतियां फूंकी- RSS का संविधान से नहीं चलेगा देश के नारे भी लगाए- गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर किया गया प्रदर्शन

saharanpur.jpg
सहारनपुर. नागरिकता संशोधन बिल (Citizenship amendment bill) के विरोध में कांग्रेस (Congress) ने मोर्चा खाेल रखा है। सहारनपुर (Saharanpur) में कांग्रेसियों ने नागरिकता संशोधन बिल का कड़ा विरोध किया है। इसे काला कानून बताते हुए कांग्रेसियों ने बिल की प्रतियां भी फूंकी हैं। इस पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद (Imran Masood) ने कहा है कि देश में आरएसएस (RSS) का संविधान नहीं चलेगा। उन्होंने भाजपा (BJP) पर देश में नफरत फैलाने के आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें

शादी के 8 साल बाद भी बच्चे नहीं होने पर पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद की सजा

बता दें कि नागरिकता संशोधन बिल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता देने की छूट देता है। यह बिल लोकसभा में पास होने के बाद अब बुधवार को राज्यसभा में पास हो गया है। लेकिन, कांग्रेस ने इसके विरोध में मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद के नेतृत्व में बुधवार को गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए बिल की प्रतियां फूंकी। कांग्रेसियों ने इसे काला कानून करार दिया।
मदरसा छात्रों ने किया हंगामा

वहीं, देवबंद में मदरसा छात्रों ने बिल के विरोध में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। इतना ही नहीं छात्रों ने वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस पर भी पथराव किया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जाम लगाने वाले लोगों से बातचीत कर जैसे-तैसे जाम खुलवाया।

ट्रेंडिंग वीडियो