scriptकोरोना काल खत्म, अब यूपी में विकास पकड़ेगा रफ्तार: शाही | Corona period ends, now development will pick up in UP: Shahi | Patrika News

कोरोना काल खत्म, अब यूपी में विकास पकड़ेगा रफ्तार: शाही

locationसहारनपुरPublished: Oct 09, 2020 05:52:34 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

सहारनपुर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अब कोरोना काल खत्म हाे गया है। अब प्रदेश में सरकार विकास कार्यों पर ध्यान देगी।

saharanpur.jpg

saharanpur

सहारनपुर ( Saharanpur ) कोरोना वायरस ( Corona virus) का प्रभाव अब कम हाेने लगा है। कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से सामान्य गतिविधिया अवरुद्ध हुई थी। अब उन गतिविधियों काे फिर से रफ्तार देने का समय आ गया है। जाे याेजनाएं पीछे रही हैं उन्हे गति दी जाएगी और विकास ( development ) तेज हाेगा।
यह भी पढ़ें

गुमशुदा महिला का खेत में मिला शव, गुमशुदगी लिखाने वाला पति गिरफ्तार

यह बात शुक्रवार काे सहारनपुर पहुंचे याेगी के मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कही। उन्हाेंने कहा कि, पिछले दस दिन से महामारी का प्रभाव कम हुआ है। संक्रमण भी कम हाे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में संक्रमित राेगियाें के ठीक हाेने का ग्राफ भी बेहतर है। अन्य प्रदेशों की अपेक्षा यूपी में लाेग जल्दी ठीक हाे रहे हैं। इलाज और जांच अच्छी थी और काफी मेहनत यूपी में की गई इसी का परिणाम है कि यूपी में हालात तेजी से सुधरे हैं।
यह भी पढ़ें

बिजली चाेरी की सूचना पर छापा मारने गई बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला

हालातों काे देखते हुए मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में विकास कार्यों काे गति दे दी है। अब सड़कें बनेंगी और रुकी हुई विकास कार्य की याेजनाएं रफ्तार पकड़ेंगी। उन्हाेंने कहा कि इसी क्रम में वह भी सहारनपुर पहुंचे हैं और अब तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हाेंने रुकी हुई विकास वाली याेजनाओं काे रफ्तार देने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें

Hathras Caes फंड के आराेप पर भीम आर्मी प्रमुख का सीएम याेगी काे चैलेंज, मेरे पास एक लाख भी मिला तो राजनीति छाेड़ दूंगा

किसानाें के हित की याेजनाएं गिनाते हुए उन्हाेंने कहा कि, बुआई से पहले ही सरकार ने छह फसलों का एमएसपी तय कर दिया है। दलहन और तिलहन की एमएसपी 200 से 300 रुपये प्रतिकुंतल बढ़ाई गई है। इस वर्ष दस लाख हेक्टेयर में तिलहन की खेती हाे इसके लिए सरकार किसानाें काे निशुल्क बीज देगी। इसके लिए कृषि विभाग को निर्देश दिए गए हैं। क्रॉप कटिंग की व्यवस्था ठीक तरह से हाे इसके लिए सभी जिलों काे निर्देश दिए गए हैं कि तहसीलदार यह सुनिश्चित करेंगे कि सब कार्य ठीक हाे रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो