scriptयूपीः छह माह पहले हुई थी शादी अब ससुराल में ही फंदे पर लटका मिला शव, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप | Crime against woman in deoband | Patrika News

यूपीः छह माह पहले हुई थी शादी अब ससुराल में ही फंदे पर लटका मिला शव, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

locationसहारनपुरPublished: Sep 23, 2018 11:08:53 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

मुजफ्फरनगर की रहने वाली लड़की की करीब देवबंद में हुई थी शादी अब फंदे पर लटका मिला शव

fansi

Deoband

देवबंद।

माेहल्ला खानकाह में एक विवाहिता की संदिग्ध हालताें में माैत हाे गई। महिला का शव ससुराल में ही फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद से महिला के ससुराल वाले फरार हैं। मृतका के परिजनाें ने ससुरालियाें पर दहेज के लालज में हत्या कर दिए जाने का आराेप लगाया है। मृतका गर्भवती थी। पुलिस ने शव पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। गर्भवती विवाहिता रूड़कली थाना भोपा ज़िला मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। छह माह पूर्व शहराना की शादी देवबंद नगर के मौहल्ला खानकाह निवासी सुबहान के साथ हुई थी। मृतक विवाहिता के परिजनों का कहना है कि उन्होने शादी में अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को दहेज के लिए पड़ताड़ित करते चले आ रहे थे। तंग आकर विवाहिता ने कई बार अपने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया था। आराेप है कि अब देर शाम दहेज लोभी ससुरालियों ने गर्भवती विवाहिता को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस की लापरवाही से फरार हुए आराेपी

इस पूरे मामले में देवबंद पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। मृतका के परिजनाें का आराेप है कि पुलिस समय से माैके पर नहीं पहुंची। अगर पुलिस समय से माैके पर पहुंच जाती ताे आराेपी भागने में कामयाब नहीं हाे पाते। अब इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में काेहराम मचा हुआ है। मृतका के पिता आैर परिवार के अन्य लाेगाें का यही आराेप है कि दहेज लाेभी ससुरालियाें ने उनकी बेटी आैर नाती काे माैत के घाट उतार दिया। जन्म लेने से पहले ही गर्भ में पल रहे मासूम काे भी उसकी मां के साथ ही माैत के घाट उतार दिया। काेतवाली देवबंद पुलिस का कहना है कि मृतका के परिवार वालाें की आेर से तहरीर आई है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो