scriptODF घोषित सहारनपुर में शाैच के लिए निकली नाबालिग से गैंगरेप, सीएम भी पहुंच रहे सहारनपुर | crime against women in sharanpur uttar pradesh | Patrika News

ODF घोषित सहारनपुर में शाैच के लिए निकली नाबालिग से गैंगरेप, सीएम भी पहुंच रहे सहारनपुर

locationसहारनपुरPublished: Jun 29, 2019 09:59:26 am

Submitted by:

shivmani tyagi

देवबंद की रहने वाली लड़की ननौता आई थी रिश्तेदारी में
तड़के शाैच के लिए निकली थी नाबालिग लड़की
चार युवकाें पर लड़की के साथ गैंगरेप का आरोप
पुलिस ने मुख्य आराेपी काे हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले गैंगरेप की घटना
घटना काे लेकर छूट रहे पुलिस के पसीने

rape

प्रदेश में 5 महीनों में बलात्कार के 2298 मामले दर्ज, पुलिस की कार्रवाई धीमी

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर पहुंचने से पहले सहारनपुर के ननौता कस्बे में नाबालिग लड़की से गैंगरेप किए जाने की घटना सामने आई है। कथित रूप से हुए इस गैंगरेप के आरोपों में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
सहारनपुर पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसराें की बढ़ी टेंशन

सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार पी के मुताबिक देवबंद की 15 साल की लड़की अपनी रिश्तेदारी में नानाैता थाना क्षेत्र के गांव बुंदूगढ़ में आई हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह शाैच के लिए निकली तो 4 लोगों ने उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया।
सहारनपुर में कुत्ताें के मुंह लगा मानव खून, 4 दिन में दूसरी घटना अब 28 दिन के मासूम काे घर से ही उठा ले गए कुत्ते, पूरा गांव दहशत में

एसएसपी दिने कुमार के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। मुख्य आराेपी अमित काे हिरासत में लिया गया है। गांव के ही कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोप अगर सही साबित होते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
युवा सांसद नुसरत जहां की मंगलसूत्र और सिंदूर वाली फाेटाे काे लेकर देवबंदी आलिम ने कह दी बड़ी बात

पीड़िता काे मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया या है। पूरी घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। उधर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर पहुंच रहे हैं। सीएम के पहुंचने से ठीक पहले इस घटना ने अफसराें की टेंशन बढ़ा दी है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो