scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 30 जनवरी का राशिफल | Daily Rashifal Aaj ka Rashifal 30 january 2019 Today Horoscope | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 30 जनवरी का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jan 30, 2019 12:12:00 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj ka Rashifal 2019 Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen Rashi ka 30 january ka Rashifal

navratri rashifal

rashifal 8 april 2019

aaj ka Rashifal 30 january 2019- जानिए 30 जनवरी बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ। 30 जनवरी आज माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और बुधवार का दिन है। आज गृहाें की स्थिति से अच्छे योग बन रहे हैं। आज दिनभर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा आज अपनी स्थिति में बदलाव कर रहा है जाे वृश्चिक राशि में पहुंचेेगा। अच्छी बात यह है कि आज के दिन सर्वार्थसिद्धि का योग बन रहा है। यानी आज अधिकांश राशियाें में कर्म प्रधान है। आज जाे भी कार्य आप करेंगे उनमें आज सफलता मिलेगी आइए जानते हैं मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 30 जनवरी का राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज का दिन मंगल है। आज आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज अपने किसी पुराने रुके हुए कार्य को भी आप पूर्ण कर सकते हैं। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं। परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है। अचानक कार्यक्रम होने से पारिवारिक माहौल बेहतर हो जाएगा और रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आज पिता का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। आज जो भी कार्य वृश्चिक राशि वाले करेंगे उन्हें सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी में और लालच में पड़कर कोई भी कार्य आज आपको नहीं करना चाहिए। आज विदेश यात्रा के योग भी वृश्चिक राशि वालों की राशि में दिखाई देते हैं। आज मित्रों से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज दिन में आपको कई तरह के लुभावने प्रस्ताव मिलेंगे लेकिन इन प्रस्तावों का सही ढंग से चयन करना आप पर निर्भर करता है। आज आपको अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना है अगर आप छात्र हैं तो आज का दिन अच्छा है। विज्ञान में आप रुचि रख सकते हैं ताे अध्ययन करना अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए भी आज अच्छे याेग बन रहे हैं और कारोबारियों के लिए आज कारोबार में विस्तार करने का समय है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में आपका मददगार साबित होगा। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिये रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आज आपको मिलने वाला है। आज जीवन साथी से अच्छी सलाह भी आपको मिलेगी लेकिन ध्यान रहे आज मानसिक रूप से आप खुद को परेशान महसूस कर सकते हैं। आज चिंतन आपको घेरने की कोशिश करेगा लेकिन आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना है। मन को खुश रखने के लिए अच्छा संगीत सुनिए। वाहन चलाते समय सावधानी आपको बरतनी चाहिए। आज नया कार्य शुरू करने का समय है अच्छा योगा की राशि में दिखाई देता है। आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। आज सीनियर भी आपके कार्यों से खुश रहेंगे लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए और जीवनसाथी से मन की बातें करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा आज देवों के देव महादेव का स्मरण कीजिए महादेव का ध्यान करने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। अगर कोई बड़ा निर्णय आज आप करने जा रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह लें सोच-समझकर ही निर्णय आज आपको लेना चाहिए। आज आपके पास कई तरह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन लुभावने प्रस्ताव में आपको आज नहीं पड़ना है। लंबी अवधि वाले काम आज आपके लिए अच्छे रहेंगे और अच्छे फल देने वाले रहेंगे आज आपका कोई कीमती सामान के खोने की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए अपने सामान की स्वयम रक्षा आपको करनी चाहिए। आज बेवजह के मामलाें में पड़ने से आपको बचना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय भी आपको सचेत रहना होगा। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज अध्ययन का समय है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको साझे के व्यापार में थोड़ा सा सावधानी बरतनी होगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे,
टा, टी, टू, टे सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन कुछ कष्ट आपकी राशि में आज दिखाई देते हैं। आज आपको सामान्य से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज रोजगार आपको मिलेगा। आज नौकरी की तलाश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप पिछले कई दिनों से किसी कार्य के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलने वाला है। अच्छी बात यह है कि आज सहयोगी आपके लिए आगे आएंगे। आज कोई भी मौका आपको गवाना नहीं है। आज समय का दुरुपयोग करना भी आपके लिए उचित नहीं है। आज समय का सदुपयोग कीजिए। हर समय आज आपके लिए कीमती है। बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आज खाने पीने की वस्तुओं में भी आपको थोड़ा सा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। ऐसा करने से आपके कष्ट कम होंगे।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। आज अचानक धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। पूर्व में आपने कोई ऐसा काम किया था जिसका फल आपको उस समय नहीं मिला था तो जान लीजिए कि उसका फल आज आपको किसी दूसरे रूप में मिल सकता है। आज आप की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लोग आपकी बात को सुनेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे लेकिन ध्यान रहे आज आपको वाणी में मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। आज अपने मुंह से कोई भी ऐसी बात आपको नहीं कहनी है जो दूसरों को बुरी लगती हो। आज किसी के कार्यों गलत बताना भी आपके लिए उचित नहीं है। दूसरों की गलतियां गिनाना भी आज आपके लिए उचित नहीं है। आज नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है। आज तुलसी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए 30 जनवरी का दिन सामान्य है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। आज कोई भी कार्य आपको भाग्य पर नहीं छोड़ना है। आलस आज आप को घेरने की कोशिश कर सकता है। जो भी कार्य आप करेंगे उमें आपको सफलता मिलेगी। इसलिए आज के दिन को जैसा चाहे आप वैसा बना सकते हैं। अगर आप आलस में पड़ गए तो आज का दिन आपका बेकार जाने वाला है। अगर आप कार्य करेंगे मन लगाकर मेहनत करेंगे तो जरूर आपको सफलता मिलेगी। पिछले कई दिनों से जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं जिन परेशानियों में आप घिरे हुए हैं उन्हें भी आज कटौती होगी और आपका मन प्रसन्न होगा। संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी कम होंगी अगर आप की शादी अभी तक नहीं हुई है तो आज अच्छा रिश्ता आपके लिए आ सकता है। गणेश जी कहते हैं कि आप सभी का मन रखते हैं इसलिए आज आपके बिगड़े हुए काम भी पूर्ण होने वाले हैं और लोग आपकी बात से सहमत होंगे। आप अपनी बातों को अधिक प्रभावी ढंग से दूसरों के समक्ष रख सकेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 30 जनवरी का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए उपहार जैसा है। आज आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपके रोजगार में आज वृद्धि हो सकती है। जो लोग अभी तक बेरोजगार हैं उनके लिए आज का दिन रोजगार के रास्ते लेकर आ सकता है। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी लेकिन ध्यान रहे आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। आज आपके विश्वास का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश भी कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनाना उचित रहेगा बच्चों से बातें कीजिए जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए और आपके मन में जो बातें हैं जो आपने अभी तक जीवनसाथी को नहीं बताई है आज उनको आप शेयर कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। रिश्तो में मजबूती लाने का समय है। बच्चों को उनके मन में क्या चल रहा है यह भी आज आपको जानना चाहिए यह जानकर आप बच्चों के भविष्य के लिए अच्छी योजना बना सकते हैं।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज का दिन आपके लिए धन लाभ लेकर आया है। भाग्य धनु राशि वालों के साथ है। आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। धनु राशि वालों के लिए आज हंसमुख चेहरा अच्छा रहेगा प्रभावी रहेगा। आज हंसते रहिए इससे दूसरों को प्रभावित करेंगे और आपकी इमेज दूसरों के मन में अच्छी बनेगी आज आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। आज आपको ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा जहां नए लोग आपको जानेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे अगर आप छात्र हैं पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आप अध्धयन कर सकते हैं इससे आपके व्यक्तित्व का विकास हाेगा। आज चिंतन करने का समय धनु राशि वालों के लिए है। आप जो कर रहे हैं उससे कहीं बेहतर और अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। बस आपको अपनी शक्ति काे पहचाना करना है। आज खुद से बातें कीजिए खुद को जानने की कोशिश कीजिए और फिर देखिए किस तरह का बदलाव आप अपने अंदर महसूस करते हैं। आज धनु राशि वालों को भूलकर भी कुत्ते को नहीं दुत्कारना है।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए भी आज का दिन सामान्य है। आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। 30 जनवरी की सुबह मकर राशि वालों के पक्ष में है। लेकिन दोपहर बाद कुछ कठिनाइयां आपको आ सकती हैं। आज दैनिक कार्यों में आपको अधिक समय लग सकता है। छोटे छोटे कार्यों के लिए अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है लेकिन आज सफलता आपके साथ है जो भी कार्य आप मन लगाकर करेंगे इमानदारी से करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा पिछले कुछ दिनों से जो चिंताएं आपको चल रही हैं वह आपकी खत्म होंगी। हालांकि आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं दिखाई देती है लेकिन इसके साथ-साथ धन लाभ होने वाला है। आज दूसरों के झगड़ों में आपको नहीं पड़ना है अगर आप किसी से माफी मांगना चाहते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। आपको माफी मांग लेनी चाहिए। पिछले दिनों आपसे जो गलतियां हुई हैं उनकी माफी आपको आज मिलने वाली है। आज सीनियर से भी आपका विवाह हो सकता है। इसलिए बात करते समय सीमित रहना है और सही शब्दों का चयन आज आपको करना है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए 30 जनवरी का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए रोमांस के अवसर लेकर आया है। अगर आप अपने प्रिय से मन की बातें करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज आपने प्रेम का इजहार भी आप कर सकते हैं। अगर अभी आपकी शादी नहीं हुई है तो आज आचार्य शास्त्री आ सकता है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज किसी परीक्षा की तैयारी आप कर सकते हैं। अगर परीक्षा के परिणाम आ जा रहे हैं तो वह भी आपके हित में रहने वाले हैं। आज शिक्षकों से भी आप को सहयोग मिलने वाला है। सीनियर से आपको सहयोग मिलने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है लाभ का योग बना हुआ है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन आज झूठ बोलकर खुद को बड़ा दिखाना कुंभ राशि वालों के लिए उचित नहीं है। कुंभ राशि वालों के लिए आज वाणी में मधुरता अच्छी रहेगी।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दोपहर बाद कुछ मित्रों से आपकी आज मुलाकात होगी। आज आप अधिक कार्य होने की वजह से शारीरिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन शारीरिक थकान शाम को आपकी खत्म हो जाएगी। घर पर कुछ आज ऐसे हैं मानो का आगमन होगा जो आपके मन को प्रसन्न कर देंगे पारिवारिक माहौल को बेहतर कर देंगे। आज बच्चों के साथ आप को समय देना चाहिए और जीवन साथी से मन की बातें कीजिए आपकी राशि में लाभ के योग आज दिखाई देते हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज सड़क पार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए। दूसरों की गलती का खामियाजा आज मीन राशि वालों को भुगतना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन थोड़ा सावधान रहना होगा और लालच से दूरी बनाकर रखनी होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो