scriptआसमानी बिजली गिरने से पहले अलर्ट देगा दामिनी एप | Damini app will give alert before sky lightning | Patrika News

आसमानी बिजली गिरने से पहले अलर्ट देगा दामिनी एप

locationसहारनपुरPublished: May 10, 2022 05:06:03 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

आसमानी बिजली गिरने की भी सूचना देगा दामिनी एप किसानों के लिए वारदान साबित होगा केंद्र सरकार का ये ऐप

damini.jpg

damini app

सहारनपुर। अगले 24 घंटे में मौसम कैसा रहेगा ? बरसात कब होगी और धूंप से मुक्ति कब मिलेगी ? यह पता लगाने के लिए अब आपको मौसम समाचार सुनने की आवश्यकता नहीं होगी। सीधे आपके फोन पर आपको मौसम की अपडेट मिल जाएगी। इतना ही नहीं आसमानी बिजली गिरने से पहले भी आपको अलर्ट मिलेगा।
ऐसा संभव होगा दामिनी ऐप से। दामिनी एप अब आपको बताएगा कि बादल कब बरसेंगे, कब मौसम खराब होगा और बिजली कड़कने की कितनी संभावनाएं हैं। आंधी और बिजली गिरने की घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने दामिनी ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए किसानों को आने वाले मौसम की जानकारी हो सकेगी। इससे किसान अपनी फसलों की सुरक्षा कर सकेंगे और आसमान से बिजली गिरने वाली घटनाओं से होने वाले नुकसान में भी कमी आएगी। केंद्र सरकार की ओर से लॉन्च किए गए इस ऐप को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ मीटिंग की है और डोर टू डोर लोगों को ऐप के बारे में जानकारी देने के लिए कहा। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां भी गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। खास बात यह है कि इस ऐप में ऑडियो अलर्ट का ऑप्शन भी होगा और ऑडियो अलर्ट से भी मौसम की जानकारी दी जाएगी।
सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दामिनी ऐप बहुत ही लाभदायक है और इसका सबसे अधिक लाभ किसानों को होगा। जो किसान मौसम विभाग से अपडेट नहीं ले पाते या जिन्हें पढ़ना अधिक नहीं आता वह दामिनी एप अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। दामिनी एप अलर्ट वॉइस नोट के रूप में भी आता है। इससे वह सुनकर मौसम का अनुमान लगा सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो