देवबन्दी आलिम की प्रतिक्रिया
इस फैसले पर देवबन्दी आलिम मुफ्ती अहमद गौड ने कहा कि यह फैसला मुस्लिम महिलाओं के लिए खुशी की बात नहीं है, बड़े दुख की बात है। तीन तलाक का अध्यादेश जो सरकार ने जारी किया है, इससे पहले भी राज्यसभा में विपक्ष ने इसे पास नहीं होने दिया था। विपक्ष प्रजातंत्र की बहुत बड़ी ताकत है। इस सरकार में प्रजातंत्र का गला घोटा जा रहा है। सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है।