script

Ramzan 2020: सऊदी और खाड़ी के देशों में दिखा चांद तो दारुल उलूम देवबंद ने लिया बड़ा फैसला

locationसहारनपुरPublished: Apr 24, 2020 12:26:00 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-सऊदी में चांद नज़र आने के बाद शुक्रवार से तरावीह की नमाज और शनिवार से रोजे का ऐलान किया गया है
-भारत के केरल में भी शनिवार से ही रोज़े शुरू हो रहे हैं
-इस बार कर्नाटक के हडप्पी में भी चाँद दिखाई देने की बात सामने आ रही है

1587624249408.jpeg
सहारनपुर/देवबन्द। सऊदी अरब समेत गल्फ और सऊदी में चांद नज़र आने के बाद ब्रहस्पतिवार से तरावीह की नमाज़ और शुक्रवार से रोजे का ऐलान किया गया है। वहीं भारत के केरल में भी शुक्रवार से ही रोज़े शुरू हो रहे हैं। इस बार कर्नाटक के हडप्पी में भी चाँद दिखाई देने की बात सामने आ रही है। उधर, अब एशिया का सबसे बड़ा मदरसा कहे जाने वाले दारुल उलूम देवबंद में भी इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।।
यह भी पढ़ें

बुजुर्ग महिला ने कोरोना से लड़ने के लिए दान की जीवनभर की जमा पूंजी, प्रियंका गांधी ने लिखा भावुक पत्र

दारुल उलूम देवबंद के मीडिया प्रवक्ता अशरफ उस्मानी का कहना है कि दारुल उलूम मे रमजान के चाँद को लेकर मीटिंग हुई है। जिसमें चांद दिखने की गवाही सामने नहीं आ रही है। इसलिए शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन है। जिसके बाद ही निर्माण लिया जायेगा और रमजान के पहले रोजे व तरावीह की घोषणा की जायेगी। हालांकि अबकी बार कोरोना की वजह से 5 वक़्त की नमाज और तरावीह की नमाज़ मस्जिदों में न होकर अपने अपने घरों में ही अदा की जाएंगी।
यह भी पढ़ें

देश—विदेश से इकट्ठा होने वाले चंदा और मदरसा संचालक पद के लिए मुफ्ती की पीट—पीटकर हत्या

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर लोगों को घरों में रहने के आदेश दिए गए हैं। इस क्रम में शासन व प्रशासन द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों से घरों में ही नमाज पढ़ने को कहा गया है। उधर, जो भी सामूहिक रूप से नमाज अदा करता पाया जाएगा उसके खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई के आदेश हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो