scriptवसीम रिजवी काे इस्लाम से खारिज किए जाने के निर्णय पर देवबंदी उलेमा का बड़ा बयान, देखे वीडियाे | Deobandi aalim statement about Vashim Rizavi | Patrika News

वसीम रिजवी काे इस्लाम से खारिज किए जाने के निर्णय पर देवबंदी उलेमा का बड़ा बयान, देखे वीडियाे

locationसहारनपुरPublished: Sep 01, 2018 09:39:10 am

Submitted by:

shivmani tyagi

देवबंदी आलिम ने कहा वसीम रिजवी के मदद के लिए आने वाले मुस्लिमाें का भी हाेना चाहिए विराेध

saharanpur news

deoband nagar

सहारनपुर।

शिया धर्मगुरु सिस्तानी की बात ना मानने पर वसीम रिज्वी को इस्लाम से किया खारिज कर दिया गया है। शिया मौलाना कल्बे जव्वाद ने अपने बयान में कहा है वसीम रिज्वी काे इस्लाम खारिज कर दिया गया है। इसके पीछे वसीम रिज्वी पर कई तरह के आराेप लगाए हैं। माैलाना कल्बे जव्वाद के इस निर्णय पर अब देवबंदी आलिम ने मुहर लगा दी है। देवंदी आलिम से जब इस बारे में बात की गई ताे उन्हाेंने साफ कह दिया कि जाे काम अब हुआ है वह पहले हाे जाना चाहिए था। देवबंदी मे रहने वाले उलेमा ने सिर्फ माैलाना कल्बे जव्वाद के इस निर्णय का स्वागत ही नहीं किया बल्कि यह भी कहा है कि अब जाे लाेग रिज्वी के समर्थन में आते हैं उनका भी विराेध हाेना चाहिए। इस बयान से यह साफ हाे गया है कि रिज्वी से मुस्लिम विद्धवान काफी नाराज हैं।
ये बाेले उलेमा

देवबंद के उलेमा मुफ्ती अहमद गाैड का कहना है वसीम रिज्वी बार-बार इस्लाम मजहब की बडी अवहेलना कर रहे थे। जो फैसला अब लिया गया है वह अच्छा है उसका स्वागत करते हैं। यह फैसला पहले ही ले लिया जाना चाहिए था। इस फैसले काे लेने में देरी हुई है। उन्हाेंने यह भी कहा है कि जिन लोगों को धर्म के बारे नहीं पता होता उन्हें धर्म के बारे में नही बोलना चाहिए। वसीम रिज्वी काे उन्हाेंने यह हिदायत भी दी है कि, वसीम रिज्वी काे इस्लामिक विद्वानाें की शोहबत में बैठना चाहिए, उनसे इल्म हांसिल करना चाहिए आैर उसके बाद ही इस्लाम पर कुछ बाेलना चाहिए। केवल किसी पार्टी को खुश करने के लिए या फिर सत्ता में बने रहने के लिए फिजूल की बाते करना कुछ भी कह देना उचित नहीं है। मौलाना कल्बे जव्वाद के फैसले को सही बताते हुए कहा उन्होने कहा कि जो कदम उठाया गया है वह सही उठाया गया है। इस कदम से उन लाेगाें काे भी सबक मिलेगा जाे बेलगाम हाे रहे हैं आैर इस्लाम के बारे में कुछ भी बाेल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो