सहारनपुर

Video ससुराल में दामाद की महिलाआें के सामने पिलर से बांधकर की गई पिटाई, वजन जान हैरान रह जाएंगे आप

यूपी के सहारनपुर में दामाद काे ससुराल में बेड़ से बांधकर पीटा गया इस घटना का वीडियाे अब साेशल मीडिया पर जमकर वायरल हाे रहा है।

सहारनपुरNov 11, 2018 / 12:05 am

shivmani tyagi

दामाद की पिटाई

सहारनपुर।
domestic violence यानि घरेलू हिंसा की यह घटना आपकाे हैरान कर देगी। यहां घरेलू हिंसा की सजा महिला काे नहीं बल्कि पुरुष काे मिली है। यह मामला सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। विवाद के बाद रूठकर मायके गई पत्नी काे लेने जब पति अपनी ससुराल पहुंचा ताे वहां ससुरालियाें ने इसे बंधक बना लिया। इसके बाद ससुराल में दामाद जी की जमकर धुनाई हुई आैर महिलाआें के सामने ही दामाद काे पीटा गया।
गुस्साए ससुरालियाें ने दामाद के साथ आए उसके मामा काे भी बंधक बना लिया। यहां लड़की के घरवालाें ने दाेनाें काे बंधक बनाने के बाद इनकी जमकर खिदमतदारी की। बेड़ से घर के बरामदे के पिलर से दाेनाें अच्छी तरह से बांध दिया दिया गया आैर यह नजारा देखने के लिए ग्रामीणाें की भीड़ इकट्ठा हाे गई। इसी दाैरान इस घटना काे गांव के किसी व्यक्ति ने अपने माेबाइल फाेन के कैमरे में कैद कर लिया। बाद में जब यह वीडियाे वायरल हुई ताे घटना का पता चल सका। अब इस घटना की जांच में सहारनपुर पुलिस जुट गई है। पुलिस का यही कहना है कि कानून काे हाथ लेने वालाें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी लेकिन इस घटना ने उन लाेगाें काे साेचने पर मजबूर कर दिया है जाे कहते हैं कि घरेलू हिंसा का शिकार हमेशा आैरत ही हाेती है।
 

ये है पूरा मामला

यह मामला सहानपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र का है। बेहट निवासी एक युवक की शादी मिर्जापुर थाना क्षेत्र में हुई थी। पति-पत्नी के बीच पिछले दिनाें किसी बात काे लेकर विवाद हाे गया आैर इस विवाद के बाद रूठकर पत्नी मायके चली गई। ससुराल में पहुंचकर पिता आैर भाईयाें से पति की शिकायत की। बताया जाता है कि इसी काे लेकर ससुराल पक्ष के लाेग दामाद से खफा थे। इस घटना का सबसे बड़ा कारण यही रहा आैर दामाद की ससुराल में इस तरह से खातिरदारी की गई। इस वीडियाे में युवक काे थमले से बांधकर रखा गया है वह बेहट क्षेत्र का रहने वाला है। इसकी शादी कुछ महीने पहले ही मिर्जापुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात काे लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी मायके आ गई थी। रुठी पत्नी काे मनाने आैर उसे अपने घर लाने के लिए यह युवक अपने मामा काे साथ अपनी ससुराल गया था। ससुरालियाें ने दाेनाें काे ही बंधक बना लिया आैर अच्छी तरह से खातिरदारी की।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.