script

दूध में मिलाकर पिएंगे ये चीजें तो पास नहीं फटकेगा बुढ़ापा, 70 की उम्र भी रहेंगे जवान

locationसहारनपुरPublished: Jan 12, 2019 03:22:38 pm

Submitted by:

sharad asthana

सहारनपुर के आयुर्वेद के डॉक्‍टर ने दी निरोगी रहने की सलाह

Milk

दूध में मिलाकर पिएंगे ये चीजें तो पास नहीं फटकेगा बुढ़ापा, 70 की उम्र भी रहेंगे जवान

सहारनपुर। आजकल जिंदगी की भागदौड़ में उम्र से पहले ही इंसान पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। अगर आपको एक ऐसा फार्मूला बता दिया जाए, जिससे अाप 70 की उम्र भी जवान बने रह सकते हैं तो आपकी खुशी की ठिकाना नहीं रहेगा। जनपद के आयुर्वेद के डॉक्‍टर का कहना है क‍ि अगर आप इस फॉर्मूले की नियमित रूप से इस्‍तेमाल करते हैं तो 70 की उम्र में भी आप निरोग रहेंगे अौर बुढ़ापा पास नहीं फटकेगा।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर: डीपीएस समेत इन स्‍कूलों को वापस करनी होगी बढ़ी हुई फीस, जानिए कौन सा स्‍कूल कितने रुपये करेगा वापस

रोज पीना चाहिए दूध

आयुर्वेद के डॉक्टर रविदत्त शर्मा का कहना है क‍ि इससे 70 की उम्र में भी भरपूर ऊर्जा भरी रहेगी। इंसान को रोज दूध पीना चाहिए। इससे वह ऊर्जा मिलेगी, जो रोजाना भागदौड़ से शरीर में कम हो रही है। रोज दूध पीने से शरीर में कभी कैल्शियम की कमी नहीं रहती है। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर दूध में रोजाना एक चम्‍मच गोंद कतीरा या कंकर का गोंद (शिलाजीत) मिलाकर पिया जाए तो बेहतर होगा। इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। इसके रोजाना सेवन भी बुढ़ापे में बीमारी पास नहीं फटकेगी।
यह भी पढ़ें

Lunar Eclipse 2019: 21 जनवरी को साल का पहला चंद्रग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम,ऐसा रहेगा प्रभाव

ध्‍यान रखने वाली बात

आयुर्वेद के डॉक्टर रविदत्त शर्मा का कहना है क‍ि इसमें एक बात ध्‍यान रखने योग्‍य है। हमेशा इस बता का ध्‍यान रखें कि गोंद कतीरा का इस्‍तेमाल सर्दियों में नहीं करना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है। इस वजह से इसको गर्मियों में ही दूध में मिलाकर पीना चाहिए। गर्मियों में इसे दूध के साथ मिलाकर पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।
यह भी पढ़ें

Makar Sankranti 2019: मकर राशि में प्रवेश करेगा सूर्य, 14 जनवरी के बाद इन राशियों का साथ देगा भाग्‍य

सर्दियों में मिलाएं कंकर का गोंद

उन्‍होंने कहा कि सर्दियों में दूध में कंकर का गोंद (शिलाजीत) मिलाकर पीना चाहिए। इससे शरीर को गर्माहट के साथ ही ऊर्जा मिलती है। उनका कहना है कि दूध में 4 से 5 ग्राम शिलाजीत रोजाना लेने से शरीर निरोगी रहता है। इससे शरीर में लगातार शक्ति बनी रहती है। उनके अनुसार, सर्दियों में दूध में शिलाजीत और गर्मियों में एक चम्‍मच गोंद कतीरा मिलाकर पीने से बुढा़पा पास नहीं फटकेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो