scriptकड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई नमाज, देखें वीडियो | eid al adha bakrid 2019 | Patrika News

कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई नमाज, देखें वीडियो

locationसहारनपुरPublished: Aug 12, 2019 11:24:54 am

Submitted by:

virendra sharma

खबर की खास बातें:—
1. पुलिस ने ईदगाह के आस-पास की चेकिंग2. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस रही अलर्ट

eid
देवबंद : बकरीद ईद (Bakrid Eid) मुसलमानों (Muslim)का सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। ईद-उल-अजहा के रूप में भी यह त्योहार जाना जाता है। त्योहार को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस और खुफिया विभाग ने ईदगाह समेत नमाज अदा किए जाने वाले स्थानों पर पहुंचे और गहनता के साथ निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ेंः थाने के सामने बुलेट बाइक सवार बदमाशों ने युवती के गले पर मारा झपटा, लूट के बाद धक्का देकर हुए फरार

सहारनपुर और देवबंद पुलिस व खुफिया विभाग ने ईदगाह मैदान का निरीक्षण किया। इसके अलावा नगर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया। सहारनपुर से पहुंची बम स्कावयड और डॉग स्कावयड ने ईदगाह मैदान के आस—पास सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान एलआईयू इंस्पेक्टर अरविंद कुमार चहल, उपनिरीक्षक भारत भूषण, आरके रावत समेत डॉग स्कवायड के प्रवेश, भीष्म, सचिन, कपिल, नीरज, विरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिरोही आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ेंः Big Breaking: Bakrid पर रामपुर पहुंचे Azam Khan, नमाज के बाद दिया बड़ा चैलेंज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो