सहारनपुर

स्मैक तस्करी में आठ महिलाएं गिरफ्तार, नेताओं और अफसरों के बेटों को बनाती थी ग्राहक

स्मैक की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार इन सभी महिलाओं पर अपने हुस्न के जाल में फंसाकर युवाओं के ग्राहक बनाने के भी आरोप हैं। इन महिलाओं के कब्जे से 140 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है।

सहारनपुरMay 20, 2022 / 01:30 pm

Shivmani Tyagi

सहारनपुर पुलिस हिरासत में पकड़ी गई महिलाए

सहारनपुर। पुलिस ने आठ महिला स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 140 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के इस ऑपरेशन के दौरान कुछ अन्य तस्कर फरार होने में कामयाब रहे लेकिन पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी हुई है। यह गैंग उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब और उत्तराखंड तक फैला हुआ है। खास बात यह है कि इन महिलाओं का ग्राहक नेताओं और अफसरों के बेटे होते थे।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने पूछने पर बताया कि कुतुबशेर थाना पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ ऐसी महिलाएं सक्रिय हैं जो अपने हुस्न के जाल में युवाओं को फंसाती हैं और फिर उन्हे नशें की लत में धकेल देती हैं। इसके बाद उनसे अच्छे खासे पैसे वसूल कर उन्हें स्मैक दी जाती है। पुलिस ने सोनिया और इमराना उर्फ छोटी, चांदनी, हजीरा उर्फ देवी, इशरत, उजमा उर्फ भूरी, अनम उर्फ बबली और अफसाना नाम की महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी महिलाएं सहारनपुर की रहने वाली हैं। दूसरे राज्यों के तस्करों से इनके कनेक्शन हैं। ये महिलाएं अपने हुस्न के जाल में फंसाकर स्मैक तस्करी कर रही थी। इनके कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक मिली है। हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि इन महिलाओं के ग्राहकों में सबसे महत्वपूर्ण ग्राहक अधिकारियों और मंत्रियों के बेटे थे।
लड़कियों को भी फसाया जाता था जाल में
इस गैंग की महिलाएं युवतियों को भी अपने जाल में फंसाती थी। फिर उन्हें भी स्मैक का चस्का लगा देती थी। इसके बाद जब उनके पास पैसे नहीं होते थे तो उन्हे फंसाया जाता था और उनके साथ दुष्कर्म तक कराया जाता था। पुलिस के अनुसार एक युवती ने इस बारे में तहरीर थाने में देकर मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन बाद में युवती अपने बयान से बदल गई थी।
यह भी पढ़ें

यूपी में निवेशकों को आसानी से मिलेगी जमीन, योगी सरकार ने तैयार किया ये खास प्लान

Home / Saharanpur / स्मैक तस्करी में आठ महिलाएं गिरफ्तार, नेताओं और अफसरों के बेटों को बनाती थी ग्राहक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.