सहारनपुर

चुनाव परिणाम: मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे काे बसपा का यह नेता दे सकता है ‘मात’

– मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे की बसपा नेता ने बढ़ाई मुश्किलें
– इस सीट पर कांग्रेस तय करेगी भाजपा और गठबंधन के बीच फाईट

सहारनपुरMay 20, 2019 / 06:18 pm

shivmani tyagi

Banner poster missing case lok sabha chunav 2019 me parche bille gayab

सहारनपुर। लाेकसभा चुनाव 2019 काे लेकर एक्जिट पाेल Exit poll का दाैर चल रहा है। सभी चरणाें के मतदान संपन्न हाे चुके हैं। 23 मई काे ईवीएम खुलेंगी और Loksabha Election 2019 की देशभर की सीटाें के नतीजाें सामने आएंगे। इसी बीच यूपी की प्रथम लाेकसभा सीट काे लेकर गहमा-गहमी तेज हाे गई है। यह ऐसी सीट है जहां बसपा नेता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और वर्तमान सांसद राघव लखन पाल शर्मा की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की ‘सहारनपुर’ लाेकसभा सीट की। इस सीट पर भाजपा-गठबंधन और कांग्रेस के बीच त्रिकाेणीय मुकाबला माना जा रहा था लेकिन सभी चरणाें के चुनाव संपन्न हाे जाने के बाद अब चुनावी चर्चाओं में यह बात कही जा रही है कि 23 मई काे चुनाव परिणाम के दिन गठबंधन प्रत्याशी और बसपा नेता हाजी फजलुर्रहमान वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
 

जानिए काैन हैं फजलुर्रहमान

बसपा नेता हाजी फजलुर्रमान मीट व्यापारी हैं। सहारनपुर सीट पर गठबंधन ने बसपा के टिकट से हाजी फजलुर्रहमान काे चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले निगम के चुनाव में भी हाजी फजलुर्रहमान भाजपा के सामने चुनाव मैदान में उतरेे थे लेकिन भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया के सामने उन्हे हार का मुंह देखना पड़ा था। हाजी फजलुर्रहमान का यह दूसरा चुनाव है। ऐसे में जहां उनके सामने अपने लिए राजनीतिक करियर बनाने की चुनाैती है वहीं भाजपा के सामने अपनी इस सीट काे बचाने की चुनाैती है।
 

जानिए कांग्रेस से काैन है मैदान में

उत्तर प्रदेश की प्रथम लाेकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद चुनाव मैदान में हैं। इमरान मसूद इस सीट से खुद की जीत का दावा कर रहे हैं। इमरान मसूद का कहना है कि उन्हे इस सीट पर सबसे अधिक वाेट मिलने वाले हैं बावजूद इसके चर्चाएं यह हैं कि यहां मुख्य मुकाबला गठबंधन और भाजपा के बीच है। अब देखना यह है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भतीजे यूपी की इस सीट पर अपनी यानी भाजपा की सीट काे बचा पाते या नहीं
 

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.