यह घटना बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के तल्हापुर के जंगलों में हुई। आधी रात को पुलिस को सूचना मिली कि जंगलों में गोकशी की जा रही है। इस सूचना पर स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और थाना बिहारीगढ़ की टीम जंगलों में पकहुंचीं। यहां चार लोग गोवंश को काटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इन चारों को घेर लिया और ललकारा। खुद को घिरता हुआ देख इन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो गो-तस्करों को भी गोली लगी है। इन्होंने अपने नाम सलमान पुत्र मकमूल निवासी हुसैन बस्ती थाना मंडी सहारनपुर और हसीन पुत्र शहीद उर्फ छंगा निवासी ग्राम गंदेवड़ बताएं हैं। जिस सिपाही को गोली लगी है उसका नाम देवेंद्र है। तीनों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। मौके से तस्करों का एक साथी शोएब पुत्र इरफान फरार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार कर लिया इनके कब्जे से एक सेंट्रो कार मिली है और कुछ अवैध असलहे भी मिले हैं।
यह भी पढ़ें
ज्ञानवापी प्रकरणः सिविल जज रविकुमार दिवाकर को धमकी भरा पत्र मामले में FIR
यह भी पढ़ें