scriptपटाखा फैक्ट्री के गोदाम में धमाका, कई मजदूर झुलसे | Explosion in firecracker factory warehouse, many workers scorched | Patrika News

पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में धमाका, कई मजदूर झुलसे

locationसहारनपुरPublished: May 26, 2022 01:00:02 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

दमकल कर्मियों की कई टीमें आग की लपटों पर काबू पाने में जुटी, घंटों की मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया जा सका।

fire.jpg

मौके पर मौजूद लोग

सहारनपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में दिन निकलते ही आग लग गई। धमाका हुआ तो यहां एक के बाद एक पटाखों में आग लगने लगी। आग की लपटें तेजी से फैल गई। अंदर काम कर रहे कई मजदूर झुलस गये। आग की लपटों पर काबू के पाने के लिए दमकल कर्मियों की कई टीमें लगानी पड़ी। दुर्घटना में कई मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया है।
जय बालाजी के नाम से चल रही इस पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब सात बजे तेज धमाका हुआ। धमाका इतना भंयकर था कि फैक्ट्री के गोदाम की पत्थर से बनी छत चकनाचूर हो गई। धमाका होते ही सुबह की शिफ्ट में काम कर रहे करीब आठ लोगों में भगदड़ मच गई। घटना में दो मजदूर सोनू और नितिन घायल हो गए।
हरियाणा के पानीपत जिले के सेक्टर 29 विकास नगर निवासी अमित काफी समय से बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में पटाखा फैक्ट्री चलाते हैं। इस फैक्ट्री में करीब 150 से ज्यादा मजदूर काम करते हैं। गनीमत रही कि मंगलवार सुबह की शिफ्ट में महज 8 मजदूर ही आये थे। सब कुछ रोजाना की तरह चल रहा था तभी अचानक फैक्ट्री के गोदाम में धमाका हो गया। धमाका इतना भंयकर हुआ कि गोदाम की छत के परखचे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर मजदूरों में भगदड़ मच गई। हालांकि पटाखे की धमाके से कोई भी नहीं झुलसा, लेकिन धमाके में जो मलबा गुबार बनकर उड़ा उससे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग भी इकट्‌ठा हो गए। सभी ने बाल्टियों से आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर बिहारीगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर चीफ फायर ऑफिसर तेजवीर सिंह और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। अभी आग के लगने का कारण नहीं पता चल सका है। प्राथमिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि एक मजदूर पटाखों की कैरेट को जिसका रहा था और इसी दौरान घर्षण पैदा होने से आग लग गई। हल्का लेखपाल सचिन कुमार के अनुसार जहां विस्फोट हुआ उस गोदाम की छत पत्थर की बनी हुई थी। जो चकनाचूर हो गई है। इस फैक्ट्री हैं विस्फोट की यह तीसरी घटना है।
जय बालाजी पटाखा फैक्ट्री में इससे पहले 30 अक्टूबर 2020 में धमाका हुआ था। पटाखों में जबरदस्त विस्फोट से फैक्ट्री की छत उड़ गई थी। उस दौरान फैक्ट्री में करीब 150 लोग काम कर रहे थे। आग की चपेट में आने से दस लोग झुलस गए थे। तीन की हालत गंभीर हो गए थी। 15 जनवरी 2022 को भी फैक्ट्री में धमाका हुआ था। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 100 मजदूर काम कर रहे थे। अधिकतर मजदूर फैक्ट्री से बाहर निकल गए थे।लेकिन आठ मजदूर झुलस गए थे।
यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

">इलाहाबाद हाईकोर्ट: आरोपी पुलिसकर्मी निर्दोष सिखों को आतंकवादी कहकर उनकी बर्बर और अमानवीय हत्या की है, नहीं है माफी के योग्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो