scriptसहारनपुर में खत्म हुआ एक्सट्रा लॉकडाउन, साेमवार काे खुलेंगे बाजार | Extra lockdown ends in Saharanpur, market will open on Monday | Patrika News

सहारनपुर में खत्म हुआ एक्सट्रा लॉकडाउन, साेमवार काे खुलेंगे बाजार

locationसहारनपुरPublished: Aug 21, 2020 09:01:46 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

सहारनपुर में शनिवार और रविवार के साथ साेमवार काे भी था लॉकडाउन था लेकिन अब यहां अन्य जिलों की तरह शनिवार और रविवार काे ही लॉकडाउन रहेगा।

dm_saharanpur.jpg

dm saharanpur

सहारनपुर। व्यापारियाें के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन ने अतिरिक्त लॉकडाउन काे समाप्त कर दिया है। अब सहारनपुर में भी केवल शनिवार और रविवार काे ही लॉकडाउन रहेगा।

यह भी पढ़ें

लगातार बरसात से खतरे के निशान ओर बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

सहारनपुर (Saharanpur) में बढ़ते कोरोना ( COVID-19 virus) के मामलों काे देखते हुए पिछले सप्ताह शनिवार और रविवार के साथ साेमवार काे भी लॉकडाउन घाेषित कर दिया था। इसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि इस बार भी साेमवार काे लॉकडाउन रहेगा। इसी विषय में शुक्रवार काे दिनभर जन प्रतिनिधियों और व्यापारियाें ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिलकर साेमवार का लॉकडाउन समाप्त किए जाने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें

BIG NEWS: STF ने पकड़ी 35 करोड़ की NCERT की किताबें, जानिए क्या है पूरा मामला

सोमवार के लॉकडाउन के लेकर साेशल मीडिया पर अफवाहों का दाैर भी शुरू हाे गया था। अब जिलाधिकारी ( Saharanpur DM ) ने शुक्रवार काे शाम काे सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि 24 अगस्त 2020 को जनपद के बाजार पूर्व की भांति खुलेंगे। इस दिन किसी प्रकार का कोई लाॅकडाउन नहीं होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो